Facebook Jio Deal: छह करोड़ छोटे करोबारियों को बड़ा बनाने साथ आ रहे फेसबुक और जियो, पढ़ें जुकरबर्ग ने क्या लिखा...

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 8:38 PM

विज्ञापन

Reliance Jio Facebook Deal: सोशल मीडिया की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. यह सौदा 43,574 करोड़ रुपये (5.7 अरब डॉलर) का है. इस डील से जहां फेसबुक को तेजी से बढ़ते मार्केट में अपनी मजबूती बनाने में मदद मिलेगी. वहीं, भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस को अपना कर्ज कम करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Reliance Jio Facebook Deal: सोशल मीडिया की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है. यह सौदा 43,574 करोड़ रुपये (5.7 अरब डॉलर) का है. इस डील से जहां फेसबुक को तेजी से बढ़ते मार्केट में अपनी मजबूती बनाने में मदद मिलेगी. वहीं, भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस को अपना कर्ज कम करने में मदद मिलेगी.

यह भारतीय टेक सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई यानी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है. इसके बाद मुकेश अंबानी और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग ने डील को भारत के लिए फायदेमंद बताया है, लेकिन खबर यह है कि दोनों कंपनियों की आगे की जो प्लानिंग है, उससे देश के हर नागरिक को फायदा होगा. आइए जानें-

Also Read: Facebook के साथ मिलकर WeChat की टक्कर का Super App बना रही Reliance

एक-दूसरे के प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स की मानें, तो यह डील जियो और फेसबुक के बीच नहीं, बल्कि दोनों कंपनियों के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के बीच है. इसका मतलब यह हुआ कि अब रिलायंस और फेसबुक एक-दूसरे के प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर पायेंगे.

बदलेगा शॉपिंग का अंदाज

बताया जाता है कि आनेवाले समय में रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियां जैसे जियो मार्ट और रिलायंस रिटेल, व्हाट्सऐप के जरिये बिजनेस करेंगी. देश के हर छोटे किराना व्यापारी को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. यहीं ऑर्डर लिया जाएगा, पेमेंट होगा और जरूरी चीजों की होम डिलीवरी की जाएगी. इस तरह आने वाले समय में इस डील का फायदा हर भारत के हर नागरिक को होगा.

Also Read: Facebook Gaming App Launch: फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग ऐप, बिना डाउनलोड किये खेलें गेम

डिजिटल इकॉनोमी को बढ़ावा

फेसबुक और रिलायंस की इस डील के बाद मार्क जुकरबर्ग की ओर से भी कहा गया है कि Jio और Facebook मिलकर डिजिटल इकॉनोमी को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेंगे. इससे भारत में लोगों को बिजनेस ऑपरेट करने में मदद मिलेगी.

सेवाओं का विस्तार

इस डील के बाद मुकेश अंबानी ने एक वीडियो जारी कर बताया कि आगे अन्य सेवाओं को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा. इसमें हेल्थ और एजुकेशन मुख्य रूप से शामिल होंगे. मुकेश अंबानी ने बताया कि किसानों, छात्रों, टीचर्स, महिलाओं, छोटे उद्यमियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

Also Read: Facebook Live फीचर का बिना अकाउंट के करें इस्तेमाल, Data की भी जरूरत नहीं
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola