Facebook और Google से Coronavirus संक्रमित लोगों का पता पूछ रही US Govt

Corona infection Facebook, Google: सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका में फेसबुक और गूगल कोरोना वायरस संक्रमण से निबटने के लिए आने-जाने की जगह जैसे व्यक्तिगत आंकड़े के उपयोग की संभावना पर सरकार से बातचीत कर रही हैं.
Corona infection Facebook, Google: सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका में फेसबुक और गूगल कोरोना वायरस संक्रमण से निबटने के लिए आने-जाने की जगह जैसे व्यक्तिगत आंकड़े के उपयोग की संभावना पर सरकार से बातचीत कर रही हैं. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में यह कहा गया है.
परियोजना में बीमारी के फैलने का खाका तैयार करना तथा तत्काल चिकित्सा जरूरतों का अनुमान लगाने को लेकर अमेरिकी नागरिकों के स्मार्टफोन से उसके स्थान (लोकेशन) के बारे में सूचना लेना और बिना किसी को उसकी जानकारी दिये उसका उपयोग करना शामिल हैं.
एक बयान में गगूल के प्रवक्ता जॉनी लू ने पुष्टि की कि वे इस बात की संभावना टटोल रही हैं कि व्यक्ति विशेष के स्थान (आने जाने की जगह) के बारे में सूचना से कोरोना वायरस महामारी से निबटने में मदद मिलेगी. व्यक्ति के स्थान यानी लोकेशन के बारे में जानकारी किसी के साथ भी साझा नहीं की जाएगी.
अमेरिका में व्यक्तिगत आंकड़े के उपयोग को संवेदशील माना जाता है और इसको लेकर बखेड़ा हो चुका है. वर्ष 2011 में इसी प्रकार का विवाद उस समय हुआ था जब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी बिना मंजूरी के फोन रिकाॅर्ड करती पायी गयी.
हालांकि प्रौद्योगिकी कंपनियों पर इस बात का दबाव है कि वे खतरनाक विषाणु से निबटने के लिए अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करें. पिछले सप्ताह करीब 50 वैज्ञानिकों ने एक खुले पत्र पर हस्ताक्षर कर कदम उठाने को कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




