PHOTO : सिट्रोएन ने 9.99 लाख रुपये में सी3 एयरक्रॉस को भारत में किया लॉन्च, अक्टूबर से डिलीवरी
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 15 Sep 2023 7:46 PM
सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा एलिवेट से है. यह थ्री रो एसयूवी कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है.
नई दिल्ली : फ्रांस की कार बनाने वाली कंपनी सिट्रोएन ने भारत के कार बाजार में अपनी सी3 एयरक्रॉस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही, इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है. कंपनी का कहना है कि वह अक्टूबर से इसकी डिलीवरी भी शुरू कर देगी. कार बाजार में सिट्रोएन के दो मॉडल सी3 और ई-सी3 हैचबैक को पेश किया गया है. इसके साथ ही सिट्रोएन का यह भी कहना है कि इस स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) का 90 फीसदी प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 12.10 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम) तक जाती है. यह एसयूवी कार तीन वेरिएंट्स – यू, प्लस और मैक्स में उपलब्ध है.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस छह ड्यूल-टोन कलर शेडः पोलर व्हाइट रूफ के साथ स्टील ग्रे एक्सटीरियर, कोस्मो ब्लू रूफ के साथ स्टील ग्रे एक्सटीरियर, पोलर व्हाइट रूफ के साथ प्लेटिनम ग्रे एक्सटीरियर, पोलर व्हाइट रूफ के साथ कोस्मो ब्लू एक्सटीरियर, प्लेटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट एक्सटीरियर, कोस्मो ब्लू रूफ के साथ पोलर व्हाइट एक्सटीरियर, और 4 मोनोटोन कलर ऑप्शनः स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, कोस्मो ब्लू और पोलर व्हाइट में उपलब्ध है.

यह थ्री रो एसयूवी कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. 7 सीटर मॉडल की आखिरी रो की सीटों को जरूरत ना होने पर हटाया भी जा सकता है.

सिट्रोएन की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिलीमीटर है.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में सी3 हैचबैक वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसका सर्टिफाइड माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है.

सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा एलिवेट से है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










