ePaper

BYD Seal EV के लॉन्च होते ही मची सनसनी, 650km की रेंज, कीमत मात्र इतनी...

Updated at : 15 May 2024 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
BYD Seal EV के लॉन्च होते ही मची सनसनी, 650km की रेंज, कीमत मात्र इतनी...

BYD Seal EV को लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च कर दिया गया है, ये BYD की तीसरी कार है जिसे लॉन्च किया है. इस कार के फीचर्स और रेंज इसकी कीमत से कहीं आगे हैं. उम्मीद है की अपने शानदार लुक, रेंज और फीचर्स से BYD Seal EV इंडियन मार्केट पर शानदार तरीके से छा जाएगी.

विज्ञापन

BYD Seal EV के लॉन्च होते ही मची सनसनी, 650km की रेंज, कीमत मात्र इतनी: BYD की कारें इन दिनों में सुर्खियों में हैं और भारत में इसका विस्तार काफी तेजी से हो रहा है, भारत में BYD दो कारों में डील कर रही थी e6 MPV और Atto 3 जिसे हाल में ही लॉन्च किया गया था जिसके बाद BYD ने अपनी नई कार BYD Seal लॉन्च कर दिया. BYD Seal एक इलेक्ट्रिक सेडान है जिसमें ढेर सारे फीचर्स तो हैं साथ ही साथ काफी किफायती है.

Also Read: Holi 2024: होली के रंगों से कार को कैसे बचाएं?

BYD Seal Variants

BYD Seal को डायनामिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. डायनामिक और प्रीमियम केवल रियर व्हील ड्राइव के रूप में उपलब्ध हैं जबकि परफॉर्मेंस ट्रिम ऑल-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ आता है.

Also Read: 103 वर्षीय महिला ने किया ‘डेंजरेस ड्राइविंग’, जुर्माने की जगह मिलेगा पदक

BYD Seal Engine

BYD Seal के टॉप-एंड वेरिएंट यानी परफॉर्मेंस वेरिएंट दोनों मोटरों से 522 बीएचपी और 670 एनएम का संयुक्त पावर आउटपुट देता है. डायनामिक 201 बीएचपी और 310 एनएम उत्पन्न करता है जबकि प्रीमियम 308 बीएचपी और 360 एनएम उत्पन्न करता है।

BYD Seal EV Color Option

BYD सील ईवी को चार रंग विकल्पों में उपलब्ध है – आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, अटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक.

Also Read: EMP स्कीम ने Tesla के लिए भारत में खोल दिए दरवाजे, जल्द होगी एंट्री

BYD Seal EV Price

BYD Seal की प्राइस की बात करें तो, डायनामिक सबसे किफायती वैरिएंट है क्योंकि इसकी कीमत ₹41 लाख है। इसके बाद मिडिल-स्पेक प्रीमियम वैरिएंट है जिसकी कीमत ₹45.55 लाख है। अंत में, टॉप-एंड परफॉर्मेंस वैरिएंट की कीमत ₹53 लाख है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

BYD अपने ग्राहकों एक खास ऑफर भी दे रही जिसमें 1 मार्च, 2024 तक अगर BYD सील बुक करते हैं तो, 7 किलोवाट होम चार्जर और इंस्टॉलेशन सर्विस, 3 किलोवाट पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, एक BYD सील VTOL (वाहन से लोड) मोबाइल बिजली आपूर्ति इकाई शामिल है। , 6 साल की Roadside assistance और complimentary inspection service शामिल है.

Also Read: Car Offers: Volkswagen का धमाकेदार मार्च डिस्काउंट ऑफर, 3.4 लाख तक की छूट

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola