Car/Bike News, Budget 2021 Update : नयी व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी से लेकर महंगे ऑटो और मोबाइल पार्ट्स तक, जानें बजट से जुड़ी खास बातें
Car/Bike News, Union Budget 2021 Updates in Hindi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (finance minister nirmala sitharaman) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री ने अपने बजट अभिभाषण में मोबाइल उपकरण पर 2.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाने का ऐलान किया. इससे मोबाइल और चार्जर महंगे होंगे. इलेक्ट्रॉनिक एक्विपमेंट्स भी महंगे होंगे. ऑटो पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी करने का भी ऐलान किया गया है. Budget 2021 में Tech & Auto Sector से जुड़ी हर Breaking News के लिए देखते रहें Prabhatkhabar.com…
स्क्रैपेज पॉलिसी से क्या होगा?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस स्क्रैपेज पॉलिसी को लेकर कहा है कि इसे जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि स्क्रैप किये गए वाहनों से स्टील, तांबा और एल्यूमीनियम जैसी धातुओं के रीसाइकिल से उनके आयात को कम करने में मदद मिलेगी. वैसे, ऑटो सेक्टर की जो भी मांग थी उस पर एक बार फिर से बीते साल की तरह पानी फिर गया है, क्योंकि इसमें न तो इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कोई खास फैसला सुनाया गया, न ही जीएसटी और ईवी प्रोत्साहन को लेकर कुछ खबर आयी.
छह स्तंभों पर आधारित बजट
वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2021 छह स्तंभों पर आधारित है. इनमें हेल्थ एंड वेलबीइंग (Health & wellbeing), वित्तीय पूंजी (Financial capital), समावेशी विकास (Inclusive growth), मानव पूंजी (Human capital), इनोवेशन एंड आरएंडडी (Innovation & R&D) और मिनिमम इंटरवेंशन्स (Minimum interventions) शामिल हैं.
सड़कों से हटेंगे पुराने वाहन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से सड़कों से हटाने के लिए एक वाहन स्क्रैपिंग नीति का विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा. इससे पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी, जिससे वाहन प्रदूषण और तेल आयात बिल भी कम होंगे. निजी वाहनों के लिए मालिक को 20 साल बाद और वाणिज्यिक वाहनों के लिए 15 साल बाद फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा.
कब लॉन्च होगी व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार नीति 1 अप्रैल 2021 से लागू होने की संभावना है. सरकार के अनुसार, वाहन स्क्रैपेज पॉलिसी न केवल पर्यावरण प्रदूषण को कम करेगी और ऑटो बिक्री को बढ़ावा देगी, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए वाहनों को सस्ता भी बना सकती है क्योंकि पुराने वाहनों से निकले धातु को वाहन निर्माता फिर से इस्तेमाल कर पाएंगे.
ऑटो पार्ट्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स हुए महंगे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट अभिभाषण में मोबाइल उपकरण पर 2.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी लगाने का ऐलान किया. इसके बाद मोबाइल और चार्जर महंगे होंगे. इलेक्ट्रॉनिक एक्विपमेंट्स भी महंगे हो जाएंगे. ऑटो पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी करने का भी ऐलान किया गया है.
ऑटो पार्ट्स, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स महंगे हुए
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट अभिभाषण में ऑटो पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी करने का ऐलान किया, जिससे यह भी महंगा हो जाएगा. मोबाइल उपकरण पर कस्टम ड्यूटी 2.5 फीसदी लगेगा, जिसके बाद मोबाइल और चार्जर महंगे होने की उम्मीद है. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी महंगे हो जाएंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए