BMW गाड़ियों पर दिखेगा नया लोगो, जानिए क्या और कितना बदला

फरवरी से BMW कारों पर नया लोगो देखने को मिलेगा. कंपनी ने अपने आइकॉनिक राउंडेल लोगो को अपडेट कर दिया है. नए लोगो में क्रोम लाइन्स हटाई गई हैं, स्मोक्ड फिनिश और मैट टच दिया गया है. साथ ही कंपनी M परफॉर्मेंस बैज में भी हल्का बदलाव करने वाली है.
लग्जरी कार ब्रांड BMW ने चुपचाप अपने आइकॉनिक राउंडेल लोगो को अपडेट कर दिया है. यह नया लोगो सबसे पहले सितंबर 2025 में BMW iX3 पर देखा गया था, लेकिन अब कंपनी इसे फरवरी से अपने सभी कारों पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. लोगो में इतने हल्के चेंजेस हैं, कि पहली नजर में कई लोग इसे नजरअंदाज कर सकते हैं.
क्या बदला है नए BMW लोगो में?
नए लोगो में अब नीले और सफेद हिस्सों को अलग करने वाली हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल क्रोम लाइन्स हटा दी गई हैं. जो क्रोम बचा है, वह अब स्मोक्ड फिनिश में दिखता है, जिससे लोगो ज्यादा मॉडर्न लगता है. इसके अलावा, BMW लेटर्स को थोड़ा स्लिम किया गया है और ब्लैक बैकग्राउंड अब पहले की तरह ग्लॉसी नहीं, बल्कि मैट या सैटिन फिनिश में है.
लोगो को शाइनी पैटर्न के साथ किया गया है रिफाइन
नये लोगो को लेकर BMW ब्लॉग्स में कंपनी के डिजाइन हेड Oliver Heilmer ने कहा है, कि कंपनी विरासत को बनाए रखना चाहती है, लेकिन लोगो में ज्यादा प्रिसिजन लाना जरूरी था. क्रोम अभी भी मौजूद है, लेटर्स को वॉच जैसे शाइनी पैटर्न के साथ रिफाइन किया गया है और सफेद लेयर अब बाहरी रिंग के और करीब है. लोगो फ्लैट दिखता है, लेकिन छूने पर इसकी बनावट महसूस होती है.
कहां-कहां मिलेगा नया लोगो?
कंपनी का यह अपडेटेड लोगो कुछ यूरोपीय डीलर्स के पास अवेलेबल है. BMW ने साफ किया है कि नया राउंडेल लोगो कार के बोनट (हुड) पर लगाया जाएगा, लेकिन अभी यह कन्फर्म नहीं है कि इसे टेलगेट, व्हील कैप्स या स्टीयरिंग व्हील पर भी बदला जाएगा या नहीं.
M परफॉर्मेंस बैज में भी बदलाव
BMW फरवरी से अपने M परफॉर्मेंस एम्बलम को भी अपडेट करने वाली है. हालांकि, कंपनी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसके डिजाइन में क्या बदलाव होंगे. माना जा रहा है कि यह बदलाव भी राउंडेल की तरह ही बहुत लाइट होगा.
BMW लोगो की पुरानी हिस्ट्री
BMW इससे पहले भी लोगो के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुकी है. 2017 में कंपनी ने अपने प्रीमियम मॉडल्स के लिए ब्लैक-एंड-व्हाइट लोगो पेश किया था, उसके बाद 2020 में एक नया लोगो लॉन्च किया गया, जो 1997 वाले लोगो के साथ-साथ इस्तेमाल होता रहा.
यह भी पढ़ें: Tesla ने Model S और Model X गाड़ियों को बंद करने का किया फैसला, जानें क्या है कंपनी का अगला प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










