ePaper

Airtel की 5G सर्विस पटना में शुरू, इन इलाकों में मिलेगा हाई स्पीड डेटा का मजा

Updated at : 01 Dec 2022 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
Airtel की 5G सर्विस पटना में शुरू, इन इलाकों में मिलेगा हाई स्पीड डेटा का मजा

Bharti Airtel ने पटना में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं (5G services) की शुरुआत कर दी है. जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क को शुरू करेगी, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी. 5जी सक्षम उपकरण वाले ग्राहक बिना अतिरिक्त शुल्क के 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Airtel 5G Service: भारत की लीडिंग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाडर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने पटना (Patna) में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं (5G services) की शुरुआत कर दी है. बिहार, झारखंड और ओडिशा के भारती एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुपम अरोड़ा ने हाल ही में पटना में एयरटेल 5जी प्लस के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अत्यंत तेज नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं. हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं, जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए द्रुत गति की पहुंच प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क को शुरू करेगी, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी. 5जी सक्षम उपकरण वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि यह सेवा व्यापक रूप से शुरू नहीं हो जाती है.

Also Read: 5G In India: इन शहरों में पहुंचा Jio और Airtel का 5G, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में शामिल? देखें

एयरटेल की सेवाएं पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, मौर्या लोक, बैली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटिलीपुत्र इंड्रस्ट्रियल एरिया सहित कुछ चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध है. एयरटेल पूरे शहर में अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए नेटवर्क का विस्तार कर रही है.

एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब पटना एयरपोर्ट पर भी उपलब्ध है, जिससे यहां से उड़ान भरने वाले और यहां आने वाले एयरटेल ग्राहक हवाई अड्डा टर्मिनल पर इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेंगलुरु एयरपोर्ट के नये टर्मिनल सहित पुणे, वाराणसी और नागपुर हवाई अड्डों पर एयरटेल 5जी प्लस सेवा उपलब्ध है. (इनपुट : भाषा)

Also Read: 5G Report: 5जी में भारत की धूम, हर माह खर्च होगा 54GB डेटा, देखें…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola