Bharat Taxi: ओला-उबर को सीधी चुनौती, सस्ता सफर और ड्राइवरों की बढ़ी कमाई

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jan 2026 8:07 PM

विज्ञापन

फिक्स्ड किराया और जीरो कमीशन: भारत टैक्सी बनी ड्राइवरों की पहली पसंद / तस्वीर गूगल प्लेस्टोर से

Bharat Taxi Cab Auto Bike: भारत टैक्सी ऐप शुरू, फिक्स्ड किराया और जीरो कमीशन मॉडल से यात्रियों को सस्ता सफर और ड्राइवरों को बढ़ी कमाई. दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सेवा उपलब्ध

विज्ञापन

Bharat Taxi Cab Auto Bike: नये साल की शुरुआत आम यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है. 1 जनवरी से देश में सरकारी समर्थन प्राप्त नई कैब सर्विस भारत टैक्सी शुरू हो गई है. यह प्लैटफॉर्म ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों की सर्ज प्राइसिंग से छुटकारा दिलाने का दावा कर रहा है.फिक्स्ड किराया, जीरो कमीशन और बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ यह ऐप तेजी से चर्चा में है. जानते हैं क्या है इसमें खास-

फिक्स्ड किराया, सर्ज प्राइसिंग से छुटकारा

भारत टैक्सी की सबसे बड़ी खासियत इसका फिक्स्ड फेयर सिस्टम है. जाम, बारिश, ट्रैफिक या पीक टाइम में किराया नहीं बढ़ेगा. जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही किराया देना होगा. यही वजह है कि इसे आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

कितना होगा किराया?

भारत टैक्सी में कार, ऑटो और बाइक तीनों विकल्प मौजूद हैं. शुरुआती 4 किलोमीटर का किराया सिर्फ ₹30 तय किया गया है. इसके बाद 12 किलोमीटर तक हर किलोमीटर ₹23 और उससे आगे प्रति किलोमीटर ₹18 देना होगा. उदाहरण के तौर पर, 12 किलोमीटर की राइड का किराया ₹214 और 15 किलोमीटर की राइड का किराया ₹228 होगा, जो मौजूदा कैब सर्विस से काफी सस्ता है.

किन शहरों में मिल रही सुविधा

फिलहाल भारत टैक्सी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध है. शुरुआती चरण में ही इस ऐप पर 1.4 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं और दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट के दौरान रोजाना औसतन 5,500 राइड्स हो रही हैं.

ड्राइवरों के लिए बड़ा फायदा

भारत टैक्सी जीरो कमीशन मॉडल पर काम करता है. यानी यात्रियों से लिया गया पूरा किराया सीधे ड्राइवर की जेब में जाएगा. इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और वे अपने काम के मालिक खुद होंगे. यही वजह है कि बड़ी संख्या में ड्राइवर इस प्लैटफॉर्म से जुड़ रहे हैं.

सुरक्षा और अतिरिक्त फीचर्स

भारत टैक्सी ऐप को दिल्ली पुलिस और सरकारी सुरक्षा मानकों से जोड़ा गया है. सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है.ऐप में इमरजेंसी बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसे फीचर्स मौजूद हैं. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए इसे सबसे सुरक्षित विकल्प बताया जा रहा है. साथ ही, इस ऐप से मेट्रो टिकट भी बुक किये जा सकते हैं, जिससे पूरी यात्रा एक ही प्लैटफॉर्म पर प्लान हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Alto से WagonR तक, क्या सच में महंगी होने जा रही Maruti Car?

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Celerio Vs Maruti Suzuki WagonR: कौन सी बजट हैचबैक आप लिए परफेक्ट? देखें कंपैरिजन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola