2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें

Published by : Shivani Shah Updated At : 18 Aug 2025 2:10 PM

विज्ञापन

Hero Xpulse 210

Adventure Tourer Bikes Under 2 Lakh: अगर आप भी एडवेंचर बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो फिर ये खबर आपेक लिए खास है. आज हम आपको 3 ऐसे ऑपशन्स बताने वाले हैं, जो दमदार इंजन और धांसू लुक-फीचर्स के साथ आते हैं. साथ ही इन बाइक्स की कीमत भी 2 लाख रुपये से कम है.

विज्ञापन

Adventure Tourer Bikes Under 2 Lakh: पिछले कुछ सालों में भारतीय युवाओं में एडवेंचर राइडिंग काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है. लोग अब ऐसी बाइक खरीदना पसंद कर रहे हैं, जिसे लेकर वे सिर्फ घर से ऑफिस ही नहीं बल्कि वीकेंड पर कहीं दूर रोड ट्रिप पर जा सकें. क्योंकि, एडवेंचर बाइक्स न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं बल्कि ये लंबी रोड ट्रिप के लिए कम्फर्ट और बेहतरीन फीचर्स से भी लैस होते हैं. साथ ही इस तरह के बाइक्स हाइवे पर तेज रफ्तार के साथ-साथ किसी भी तरह के रास्ते चाहे, वह मिट्टी-कीचड़ और गड्ढे से भरा ही क्यों न हो, एडवेंचर वाली फीलिंग देती है. हालांकि, इस तरह के एडवेंचर बाइक्स की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है. ऐसे में अगर आप भी इस तरह के बाइक्स को खरीदना चाहते हैं, तो फिर हम आज आपके लिए लाएं हैं कुछ बेहतरीन सस्ती एडवेंचर बाइक्स के ऑपशन्स. जिन्हें आप 2 लाख रुपये से भी कम में आसानी से खरीद सकते हैं.

Honda CB200X

किफायती एडवेंचर बाइक की लिस्ट में दमदार लुक वाला Honda CB200X आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. Honda CB200X 184.4 CC एयर कूल्ड दमदार इंजन के साथ आता है. यह इंजन 17 bhp की पावर और 16.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 150mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर कम्फर्ट के लिए Honda CB200X टेलिस्कोपिक फ्रंट और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन के साथ आता है. वहीं, इस बाइक को तगड़ा लुक देने के लिए एक विंडस्क्रीन भी दी गई है, जिससे धूल और कीचड़ आपके चेहरे तक नहीं पहुंच पाएंगे. इस बाइक एक्स-शोरूम कीमत ₹1.47 लाख से शुरू होती है. हालांकि, बाइक की कीमत जगह और वेरिएंट पर भी निर्भर करती है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

XPulse 200 4V

1.64 लाख रुपये के शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर XPulse 200 4V भी एक अच्छा ऑप्शन है. XPulse 200 4V में 199.6cc का इंजन दिया गया है. यह इंजन 18.1 bhp की पावर और 17.35 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. रग्ड लुक वाले इस बाइक में 21-इंच के फ्रंट व्हील के साथ 220mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. जिससे आप पथरीले और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी इस बाइक को एकदम तेज रफ्तार में चला सकते हैं. इस बाइक में 3 ABS मोड दिए गए हैं. हालांकि, बाइक की कीमत जगह और वेरिएंट पर भी निर्भर करती है.

Hero Xpulse 210

2 लाख रुपये तक के एडवेंचर बाइक्स की बजट लिस्ट में Hero Xpulse 210 भी बढ़िया ऑप्शन है. Hero Xpulse 210 में काफी पावरफुल इंजन दिया गया है. इसमें 210 CC का लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है. यह इंजन 24.26 bhp की पॉवर और 20.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. Xpulse 210 में ऑफ रोड से निपटने के लिए 210mm का लॉन्ग ट्रैवल फ्रंट सस्पेंशन, 13L का बड़ा फ्यूल टैंक, स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स, 1446 मिमी का लंबा व्हीलबेस, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, सेमी-फेयरिंग, नेविगेशन फीचर्स के साथ 4.2-इंच की TFT स्क्रीन समेत कई बेहतरीन फीचर्स हैं. इसके अलावा ऑफ रोडिंग के लिए Hero Xpulse 210 21-इंच के फ्रंट व्हील्स के साथ 220mm का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफर करता है. इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.76 लाख है. हालांकि, बाइक की कीमत जगह और वेरिएंट पर भी निर्भर करती है.

Tata Harrier EV vs Mahindra BE6: EV सेफ्टी और एफिशिएंसी में कौन है EV…

Parivahan पोर्टल पर गाड़ी की डीटेल अपडेट करना क्यों है जरूरी?…

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola