ePaper

BLR Pulse App: बेंगलुरु एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स की मदद के लिए पेश किया ऐप, जानें क्या है खास

Updated at : 26 Jun 2023 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
BLR Pulse App: बेंगलुरु एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स की मदद के लिए पेश किया ऐप, जानें क्या है खास

Bengaluru airport launches a new app BLR Pulse - बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीएलआर हवाईअड्डा) से यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप पेश किया गया है.

विज्ञापन

BLR Pulse App: स्मार्टफोन अब हम सबकी जरूरत बन गए हैं. इनमें मौजूद ऐप्स ने हमारा काम कितना आसान कर दिया है, यह आप बेहतर जानते हैं. छोटे से बड़े तक, कई कामों के लिए ऐप आ गए हैं. इसी कड़ी में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीएलआर हवाईअड्डा) से यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप पेश किया गया है. बीएलआर हवाईअड्डे का संचालन करने वाली बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने ग्रेमैटर सॉफ्टवेयर सर्विसेज के साथ मिलकर ‘बीएलआर पल्स’ नाम से इस ऐप को तैयार किया है. बीएलआर पल्स की मदद से यात्रियों को हवाईअड्डे पर एक नया अनुभव मिलेगा और यह ऐप उनके लिए एक व्यक्तिगत डिजिटल यात्रा मित्र की तरह काम करेगा.

ऐप में क्या होगा खास?

बीआईएलएल ने बताया, यह ऐप यात्रा से जुड़े सभी सवालों, जैसे सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें, प्रतीक्षा समय आदि की जानकारी देता है. यह यात्रियों को हवाईअड्डे के भीतर रास्ता दिखाने और वास्तविक समय में जरूरी जानकारी देकर यात्रियों की प्रस्थान तथा आगमन पर मदद करता है. आधिकारिक रूप से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐप में संवादात्मक चैटबॉट फीचर होने से विभिन्न प्रश्नों के जवाब आसानी से उपलब्ध होंगे और इस सुविधा को समय के साथ अधिक बेहतर बनाया जाएगा.

Also Read: Mobile App: नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप लॉन्च, जानिए इससे किसको होगा फायदा

यात्रा करना अधिक आसान होगा

इस ऐप के बारे में बीआईएएल के प्रबंधन निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरि मरार ने कहा, बीएलआर पल्स ऐप की मदद से बीएलआर हवाईअड्डे से यात्रा करना अधिक आसान हो गया है. पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, यह यात्रियों को हवाईअड्डे के भीतर रास्ता दिखाने और वास्तविक समय में जरूरी जानकारी देकर यात्रियों की प्रस्थान तथा आगमन पर मदद करता है. इसका मकसद हवाईअड्डे पर पहुंचने से पहले यात्रा की योजना बनाने में यात्रियों की मदद करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola