BS4 vs BS6: इन टू-व्हीलर्स पर मिल रही बड़ी छूट; जल्दी करें, मौका छूट न जाए
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Mar 2020 11:49 AM
BS4 Bikes Offers: भारत सरकार के नये नियमों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2020 से BS6 इंजन वाली गाड़ियाें का ही रजिस्ट्रेशन होगा. ऐसे में कई वाहन निर्माता कंपनियां उन मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं, जिनमें BS4 इंजन लगा है.
BS4 Bikes Offers: भारत सरकार के नये नियमों के मुताबिक, 1 अप्रैल 2020 से BS6 इंजन वाली गाड़ियाें का ही रजिस्ट्रेशन होगा. नये नियम के मुताबिक, जिन गाड़ियों में BS4 कम्पलायंट इंजन है, उनकी ब्रिकी नहीं होगी. ऐसे में कई वाहन निर्माता कंपनियां उन मॉडल पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं, जिनमें BS4 इंजन लगा है.
ऐसा माना जा रहा है कि डीलर का स्टॉक खाली नहीं हुआ, तो मार्च के आखिरी हफ्ते में डिस्काउंट बढ़ाया जा सकता है. साथ ही यह भी बताते चलें कि शहर और डीलर्स के हिसाब से ग्राहकों को मिलनेवाले डिस्काउंट और बेनिफिट्स में अंतर आ सकता है.
आइए जानते हैं कि बचे हुए BS4 स्टॉक्स पर कंपनियां कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं-
Honda Activa 5G: इस स्कूटर पर कंपनी 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इसमें टोटल पैकेज यानी गाड़ी की कीमत, एक्सेसरीज, वारंटी पर 5000 रुपये और ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए 5000 रुपये का कैशबैक शामिल है. हालांकि, कुछ डीलर्स इस स्कूटर पर 6,500 तक का ऑफर दे रहे हैं.
Honda Aviator: इस स्कूटर पर कंपनी 5,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. यह डिस्काउंट स्कूटर के टोटल पैकेज यानी गाड़ी की कीमत, एक्सेसरीज, वारंटी पर दिया जा रहा है. इसे ड्रम, ड्रम अलॉय और डिस्क के तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.
Bajaj के ज्यादातर मॉडल BS6 कंप्लाएंट हो चुके हैं, लेकिन कंपनी अभी BS4 पल्सर ट्विन डिस्क मॉडल पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. वहीं, पल्सर RS200 की कीमत में 18,000 रुपये की कटौती की है.
Suzuki Gixxer SF 250: 250cc इंजन से लैस इस बाइक पर कंपनी 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. इस डिस्काउंट के बाद यह बाइक की अब तक की सबसे कम कीमत हो जाती है.
Hero के BS4 इंजन में प्लेजर प्लस (Pleasure Plus), डुएट (Duet), माइस्ट्रो (Maestro) और डेस्टिनी (Destiny) स्कूटर्स आ रहे हैं. इन स्कूटर पर डीलर्स अलग-अलग डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. अधिकतम डिस्काउंट 10 हजार रुपये तक का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










