आरा में खरीदनी है नयी कार? यहां देखें शोरूम्स की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Arrah Car Showrooms

आरा कार शोरूम्स की लिस्ट / एआई इमेज

आरा का ऑटोमोबाइल मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और अब यहां Maruti Suzuki, Tata Motors, Hyundai और Mahindra जैसे बड़े ब्रांड्स के आधिकारिक शोरूम मौजूद हैं. यहां फैमिली कार से लेकर प्रीमियम SUV तक के लेटेस्ट मॉडल्स, आसान फाइनेंस और आफ्टर-सेल्स सर्विस की सुविधा मिल रही है.

विज्ञापन

Arrah Car Showrooms: अगर आप बिहार के आरा शहर में रहते हैं और अपने परिवार के लिए एक शानदार कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पटना या किसी दूसरे बड़े शहर के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आरा शहर में अब टाटा मोटर्स, मारुति और महिंद्रा के शोरूम खुल चुके हैं, जहां आपको आपकी पसंदीदा गाड़ी आसानी से मिल जाएगी. चाहे आपको मस्कुलर SUV पसंद हो, बजट-फ्रेंडली फैमिली कार या फिर सेफ्टी से समझौता न करने वाली हैचबैक आरा में आपको सब कुछ मिल जाएगा.

महिंद्रा रोहित ऑटोमोबाइल्स (Mahindra Rohit Automobiles)

अगर आपकी पसंद मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार परफॉर्मेंस वाली गाड़ियां हैं, तो महिंद्रा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आरा का यह शोरूम ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस और टेस्ट ड्राइव की सुविधा देता है.

लोकेशन: आरा-बक्सर मार्ग, मुफस्सिल थाने के ठीक सामने, मौलाबाग, आरा.

प्रमुख मॉडल्स: Mahindra Scorpio-N, Scorpio Classic, XUV700, Thar, XUV3XO और Bolero Neo.

अनन्या ऑटो एजेंसी- टाटा मोटर्स (Tata Motors Showroom)

टाटा मोटर्स अपनी कारों की ‘5-स्टार सेफ्टी रेटिंग’ के लिए भारतीय बाजार में राज कर रही है. चंदावा स्थित अनन्या ऑटो एजेंसी पर आपको टाटा की नई से नई गाड़ियां देखने को मिल जाएंगी.

लोकेशन: न्यू पुलिस लाइन मार्ग, IDBI बैंक के सामने, महाबीर नगर, चंदावा, आरा.

प्रमुख मॉडल्स: Tata Tiago, Altroz, Tigor, Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari, Punch EV और Nexon EV

पर्ल कार- मारुति सुजुकी एरिना (Maruti Suzuki Arena)

मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद और देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का एरिना शोरूम धनुपरा में स्थित है. बेहतरीन माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कारों के लिए यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती है.

लोकेशन: धनुपरा, गणपत चौधरी द्वार के पास, धरहरा, आरा.

प्रमुख मॉडल्स: Alto K10, WagonR, Celerio, Swift, Maruti Dzire और Ertiga (7-सीटर फैमिली कार).

पी.आर. आरा होंडा (P.R. Ara Honda)

अगर आप स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस, प्रीमियम इंटीरियर और भरोसेमंद इंजन (जैसे i-VTEC) की तलाश में हैं, तो सर्किट हाउस रोड पर स्थित होंडा का यह आधिकारिक शोरूम आपके लिए ही है.

लोकेशन: सर्किट हाउस रोड, पकड़ी, आरा.

प्रमुख मॉडल्स: Honda Amaze, SUV Honda Elevate और प्रीमियम सेगमेंट में Honda City.

वांटेज हुंडई (Vantage Hyundai)

स्टाइलिश लुक्स, बेहतरीन फीचर्स और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के शौकीनों के लिए हुंडई का बड़ा आधिकारिक शोरूम धनुपरा मार्ग पर स्थित है.

लोकेशन: डीएवी स्कूल के पास, धरहरा, धनुपारा, एनएच-30, आरा.

नोट: गाड़ियों के मॉडल्स की उपलब्धता, वेटिंग पीरियड और ताजा कीमतों की सटीक जानकारी के लिए सीधे संबंधित शोरूम पर जाकर या उनके आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें: खरीदनी है नयी कार? यहां देखें देवघर के शोरूम्स की लिस्ट

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola