Apple MacBook Pro भारत में लॉन्च, यहां जानिए कब-कहां-कितने में मिलेगा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Jan 2023 7:26 PM

विज्ञापन

Apple ने 14 इंच और 16 इंच वाले मैकबुक प्रो (MacBook Pro) (2023 Edition) मॉडल को हाल ही में लॉन्च हुए M2 Pro और M2 Max प्रॉसेसर के साथ उतारा है. वहीं, Mac mini में M2 CPU दिया गया है. इसमें M2 Pro सीपीयू का भी विकल्प उपलब्ध है.

विज्ञापन
undefined

Apple MacBook Pro with M2 Pro and M2 Max Launch Price Specs: ऐपल (Apple) ने 14 इंच और 16 इंच की साइज में मैकबुक प्रो (MacBook Pro) को लॉन्च कर दिया है. मैकबुक के साथ-साथ ऐपल ने M2 सीरीज का प्रॉसेसर से लैस मैक मिनी (Mac mini) डेस्कटॉप कंप्यूटर भी पेश किया है.

undefined

Apple ने 14 इंच और 16 इंच वाले मैकबुक प्रो (MacBook Pro) (2023 Edition) मॉडल को हाल ही में लॉन्च हुए M2 Pro और M2 Max प्रॉसेसर के साथ उतारा है. वहीं, Mac mini में M2 CPU दिया गया है. इसमें M2 Pro सीपीयू का भी विकल्प उपलब्ध है.

undefined

Apple MacBook Pro (14 inch) की शुरुआती कीमत 1,99,900 रुपये है, वहीं MacBook Pro (16 inch) की कीमत 2,49,900 रुपये से शुरू होती है. इन दोनों लैपटॉप को लेकर कंपनी ने 22 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है. दोनों लैपटॉप सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे.

undefined

Apple MacBook Pro (2023) का नया 14 इंच और 16 इंच मॉडल चुनिंदा देशों के ग्राहक ऑर्डर कर सकते हैं. इसकी उपलब्धता मंगलवार 24 जनवरी से शुरू होगी. दोनों मॉडल के साथ Wi-Fi 6E का सपोर्ट मिलेगा और अपडेटेड HDMI पोर्ट भी है, जिसे लेकर कंपनी का 8K एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट का दावा है.

undefined

Apple MacBook Pro के 2023 एडिशन के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले, कनेक्टिविटी की विस्तृत सीरीज, 1080p फेसटाइम HD कैमरा, छह स्पीकर साउंड सिस्टम और स्टूडियो क्वालिटी माइक का सपोर्ट दिया गया है. 14 इंच वाला मॉडल की मोटाई 15.5mm है और वजन 1.63 किलो है. वहीं, 16 इंच वाला मॉडल 16.8mm पतला है और वजन 2.16 किलोग्राम है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola