iPhone 14 से लेकर MacBook और iPad तक सब हुआ सस्ता, यहां मिल रही धमाकेदार डील

iPhone 14 plus | Apple
iPhone, iPad, AirPods और MacBook जैसे ऐपल प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका है. आपको ये सभी ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन पर मिलेंगे और इस सेल में ऐपल के सभी प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील्स दी जा रही है. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स और ऑफर्स के बारे में डिटेल से-

Apple iPhone MacBook iPad AirPods Discount Offer: आईफोन हो या मैकबुक, आईपैड हो या एयरपॉड्स, ऐपल के प्रोडक्ट्स की डिमांड हमेशा ही रहती है. ये प्रोडक्ट्स अपने प्रीमियम क्वालिटी के लिए पसंद किये जाते हैं. अगर आप भी ऐपल के प्रोडक्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन जेब इजाजत नहीं दे रही है, तो यह खबर आपके लिए है.

iPhone, iPad, AirPods और MacBook जैसे ऐपल प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदने का मौका है. आपको ये सभी ऑफर्स ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन पर मिलेंगे और इस सेल में ऐपल के सभी प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डील्स दी जा रही है. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स और ऑफर्स के बारे में डिटेल से-

iPhone 14 पर बड़ा ऑफर
अगर आप लेटेस्ट आईफोन – iPhone 14 खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म Amazon पर यह 67,499 रुपये में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन में Bionic A15 चिपसेट, 6.1 इंच का डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं.

iPhone 14 Plus कितने में मिल रहा?
iPhone 14 Plus ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म अमेजन पर 76,999 रुपये में मिल रहा है. इस स्मार्टफोन में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए A15 Bionic चिपसेट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.

Apple MacBook Air M1 पर ऑफर
अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर MacBook Air M1 25 हजार रुपये के हेवी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. प्लैटफॉर्म पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठाकर इसे महज 74,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Apple iPad पर भी मिल रही छूट
अमेजन पर ऐपल आईपैड 2 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. इस पैड में 10.2 इंच की एक बड़ी डिस्प्ले मिलती है. ई-कॉमर्स साइट पर आप इसे 28,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Apple AirPods 2nd जेनरेशन पर ऑफर
सेकेंड जेनरेशन के Airpods खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि इस पर 4,991 रुपये का डिस्काउंट है. अब आप सेकेंड जेनरेशन Airpods महज 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










