Drink and Drive: पुणे में एक और ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला, 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Edited by Abhishek Anand
Updated:
विज्ञापन

Another drink and drive case came to light in Pune 4 people seriously injured

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने यह भी बताया कि ड्रंक ड्राइविंग के मामले में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

Drink and Drive: पुणे में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा चलाए जा रहे SUV के पहिए के निकलने के बाद चार लोग घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड़ इलाके के जगताप डेयरी चौक पर हुई.

शराब के नशे में धुत युवक ने पहले तो गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और फिर एक बैरिकेड से जा टकराया. टक्कर के दौरान गाड़ी का एक पहिया निकलकर ऑटोरिक्शा से जा टकराया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए.

Tata की ये दो SUVs सेफ्टी के मामले में अव्वल, Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है. उन्होंने यह भी बताया कि ड्रंक ड्राइविंग के मामले में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

इस घटना से लगभग एक महीने पहले पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाए जा रहे पोर्शे ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिससे उसमें सवार दो टेक्नोलॉजिस्टों की मौत हो गई थी. पुलिस का दावा है कि नाबालिग गाड़ी चलाते समय शराब के नशे में था.

Car Tips: कार की बैटरी लाइफ कितने दिन की होती है, इसका कैसे रखें ख्याल?

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola