Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की छूट गई बस, बुक करनेवाले थे उबर, तो हुआ कुछ ऐसा...
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jun 2023 1:30 PM
Anand Mahindra ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें और रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani को उबर कैब बुक करने की नौबत आ गई.
Anand Mahindra Tweet : हेडलाइन पढ़कर हैरान मत होइए. ऐसा सिर्फ हम आम लोगों के ही साथ नहीं होता, अमीरों के भी साथ होता है. दरअसल, यह वाकया महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें और रिलांयस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को उबर कैब बुक करने की नौबत आ गई. घटना अमेरिका की है. दोनों बिजनेसमैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजकीय यात्रा से जुड़े डिनर और मीटिंग में शामिल होने के लिए वहां थे.
I suppose this was what they would call a ‘Washington moment.’ After the tech handshake meeting yesterday, Mukesh Ambani, Vrinda Kapoor & I were continuing a conversation with the Secretary of Commerce & missed the group shuttle bus to the next lunch engagement. We were trying… pic.twitter.com/gP1pZl9VcI
— anand mahindra (@anandmahindra) June 25, 2023
जब छूट गई आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी की बस…
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि इसमें उनके साथ मुकेश अंबानी, थर्ड आईटेक की सह-संस्थापक वृंदा कपूर और नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स हैं. उन्होंने लिखा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान टेक हैंडशेक मीटिंग के बाद वह, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उनकी शटल बस छूट गई. इसके बाद उन्होंने उबर बुक करने का फैसला किया. इसी दौरान उन्हें वहां नासा की अंतरिक्ष यात्री और भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सुनीता विलियम्स मिल गईं. सुनीता विलियम्स ने आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर को लिफ्ट दी और नेक्स्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचाया. आनंद महिंद्रा ने इसको ‘वॉशिंगटन मोमेंट’ बताया है.
Also Read: Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने शेयर की AI से बनी अपनी फोटो, भविष्य को बताया डरावनाप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










