ePaper

Airtel लाया दो नये प्लान, रोज 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा यह स्पेशल बेनिफिट

Updated at : 21 Aug 2020 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
Airtel लाया दो नये प्लान, रोज 3GB डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा यह स्पेशल बेनिफिट

reliance jio, Reliance, best prepaid recharge plan, airtel recharge, Airtel prepaid, airtel new recharge plan, Airtel Disney + Hotstar VIP plan, Airtel: अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स में कॉलिंग और डेटा के अलावा टेलिकॉम कंपनियां कई तरह के फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी देती हैं. देश में ओटीटी प्‍लैटफॉर्म की बढ़ रही पॉप्‍युलैरिटी को देखते हुए अब प्रीपेड प्‍लान्‍स ओटीटी बेन‍िफिट्स के साथ भी आ रहे हैं. Airtel ने ऐसे ही दो नये प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किये हैं, जो 448 रुपये और 599 रुपये के हैं. इनमें डेटा, कॉलिंग और अन्‍य बेनिफिट्स के अलावा Disney + Hotstar VIP का सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलेगा. आइए आपको एयरटेल के इन दोनों नये प्रीपेड प्‍लान के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Airtel New Recharge Plan, Disney + Hotstar VIP pack, Airtel 448 Plan, Airtel 599 Plan: अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स में कॉलिंग और डेटा के अलावा टेलिकॉम कंपनियां कई तरह के फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन भी देती हैं. देश में ओटीटी प्‍लैटफॉर्म की बढ़ रही पॉप्‍युलैरिटी को देखते हुए अब प्रीपेड प्‍लान्‍स ओटीटी बेन‍िफिट्स के साथ भी आ रहे हैं.

Airtel ने ऐसे ही दो नये प्रीपेड प्‍लान लॉन्‍च किये हैं, जो 448 रुपये और 599 रुपये के हैं. इनमें डेटा, कॉलिंग और अन्‍य बेनिफिट्स के अलावा Disney + Hotstar VIP का सब्‍सक्रिप्‍शन भी मिलेगा. आइए आपको एयरटेल के इन दोनों नये प्रीपेड प्‍लान के बारे में बताते हैं.

448 रुपये वाला प्लान

28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी हर दिन 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है. डेली 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है.

Also Read: Jio लाया Rs 329 वाला प्लान, 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेटा-कॉलिंग बेनिफिट्स

599 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान भी Disney + Hotstar VIP के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें को इसमें रोज 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है. प्लान के सब्सक्राइबर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकेंगे. 56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं.

2698 रुपये वाला प्‍लान

एयरटेल का पहले से मौजूद 2698 रुपये वाला प्‍लान भी इसी तरह के फायदे के साथ आता है. इस पैक की वैलिडिटी 365 दिन है. इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस के अलावा एक साल के लिए Disney + Hotstar VIP का फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन मिलता है.

Reliance Jio के प्लान में Disney + Hotstar VIP फ्री

रिलायंस जियो अपने 401 रुपये वाले प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है. जियो का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है. रोज 3 जीबी डेटा ऑफर करने वाले इस प्लान में जियो टू जियो अनिलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है. दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 1,000 FUP मिनट्स दिये जा रहे हैं. कंपनी इस प्लान को अभी खास ऑफर के तहत दे रही है. ऑफर में इस प्लान से रिचार्ज कराने पर 6 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा. प्लान में जियो ऐप्स का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है.

Also Read: Airtel का धमाका, फ्री मिलेगा 1000GB डेटा, जानें क्या है ऑफर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola