ePaper

Aadhar/UIDAI News : ईमेल और मोबाइल नंबर का कराए ऑनलाइन वैरिफिकेशन, जानें तरीका

Updated at : 11 Aug 2020 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhar/UIDAI News  : ईमेल और मोबाइल नंबर का कराए ऑनलाइन वैरिफिकेशन, जानें तरीका

aadhar card verification, aadhaar card via online know full process aadhaar taza khabar : अब आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफिकेशन करान पहले से भी आसान हो गया है. ग्राहक अब www.uidai.gov.in पर जाकर तुरंत दोनों का वैरिफिकेशन करा सकते हैं. यूआइडीएआइ के अनुसार इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

अब आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफिकेशन करान पहले से भी आसान हो गया है. ग्राहक अब www.uidai.gov.in पर जाकर तुरंत दोनों का वैरिफिकेशन करा सकते हैं. यूआइडीएआइ के अनुसार इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

जी बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार यूआइडीएआइ के वेबसाइट पर वेरिफाई ऑप्शन के सामने क्लिक करें. वेरिफाई पेज खुलने पर 12 नंबर का आधार दर्ज करें. उसके बाद ईमेल और मोबाइल नंबर डालें, फिर ओटीपी वैरिफिकेशन कराके ईमेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई कर लें. आधार कार्ड से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

इससे पहले यूआईडीएआई ने बताया कि बिना डॉक्यूमेंट के भी आधार कार्ड बनाने का नियम लागू किया है. हालांकि यह कार्ड अस्थाई होगा. इसमें किसी गारेंटर के माध्यम से कार्ड बनाया जा सकता है. कार्ड बनने के कुछ दिन बाद तक डॉक्यूमेंट जमा करना अनिवार्य होगा.

पता बदलवाना आसान- आधार कार्ड से पता बदलवाना अब आसान हो गया है. अब आधार कार्ड में आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए भी पता बदलवा सकते हैं. यूआईडीएआई ने अपने नये नियमों में इसकी सुविधा दी है.

इससे पहले, सिर्फ आधार में परमानेंट पता के जरिए ही बदला जा सकता था. यूआईडीएआई के नियम के अनुसार अब यूजर्स अपना एड्रेस रेंट एग्रीमेंट कागज से भी बदलवा सकता है. यूआईडीएआई के इस नियम से करोड़ों शहरी लोगों को फायदा होगा, जिससे अब वो अस्थाई पता भी आधार पर जुड़ा सकते हैं.

आधार अपडेट हिस्ट्री ऐसे करें चेक- बता दें कि आधार कार्डधारक को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा. इसके बाद एक सेक्शन खुलेगा. जिसके बाद यूजर्स को आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी कैप्चा भरना होगा. इसके बाद सिक्योरिटी कैप्चा डालना है और इसे डालते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा. ओटीपी डालते ही आप अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री देख सकेंगे.

Also Read: Aadhaar/UIDAI : जल्द करा लें वन नेशन वन राशन कार्ड को Aadhar से लिंक, अब इन चार राज्यों ने शुरू की सुविधा

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola