4 जीबी रैम के साथ लांच हुआ यू यूरेका ब्लैक, जानें कीमत और फीचर्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2017 4:53 PM
नयी दिल्ली : माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया स्मार्टफोन यू यूरेका ब्लैक लांच कर दिया है. यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की बिक्री 6 जून से रात 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. बात करें स्मार्टफोन की कीमत की तो यू यूरेका ब्लैक की कीमत महत 8,999 रुपये है, जिसे आप […]
नयी दिल्ली : माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ने अपना नया स्मार्टफोन यू यूरेका ब्लैक लांच कर दिया है. यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन की बिक्री 6 जून से रात 12 बजे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. बात करें स्मार्टफोन की कीमत की तो यू यूरेका ब्लैक की कीमत महत 8,999 रुपये है, जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं.
यह ऑल-मेटल फोन आपको दो कलर वेरिएंट में मिलेगा, एक क्रोम ब्लैक और दूसरा मैट ब्लैक कलर वेरिएंट. यू यूरेका ब्लैक में 5 इंच फुल एचडी (1080×1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसके ऊपर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है.
यू यूरेका ब्लैक स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है. हैंडसेट में 4 जीबी रैमऔर 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है. इसके अलावा, यू यूरेका ब्लैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है.
आैर यह भी : इसी माह भारत में शुरू होगी नोकिया 3, 5, 6 की बिक्री, जानें फीचर्स और कीमत
सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है.
यू यूरेका ब्लैक हैंडसेट में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है. फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस जैसे फीचर हैं.
यू यूरेका ब्लैक के फीचर्स
- डिस्प्ले – 5.00 इंच
- बैटरी क्षमता – 3000 एमएएच
- प्रोसेसर – 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर
- फ्रंट और रियर कैमरा – 8 मेगापिक्सल
- रिजॉल्यूशन – 1080×1920 पिक्सल
- रैम – 4 जीबी
- ओएस – एंड्रॉयड 6.0
- स्टोरेज – 32 जीबी
- रियर कैमरा – 13 मेगापिक्सल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










