दुनिया के किसी भी पते पर ले जा सकता है नया गूगल अर्थ वीआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2017 4:56 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : गूगल अर्थ वर्चुअल रिएलिटी का नया फीचर प्रयोगकर्ताओं को एक हेडसेट सिस्टम की मदद से दुनिया के किसी भी पते पर पहुंचाने और उस पर थ्री डी में उड़ने का अनुभव कराता है. यह जानकारी कंपनी ने दी है. गूगल अर्थ वीआर के अत्याधुनिक फीचर का इस्तेमाल करके लोग अपनी पसंद का […]

विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : गूगल अर्थ वर्चुअल रिएलिटी का नया फीचर प्रयोगकर्ताओं को एक हेडसेट सिस्टम की मदद से दुनिया के किसी भी पते पर पहुंचाने और उस पर थ्री डी में उड़ने का अनुभव कराता है. यह जानकारी कंपनी ने दी है. गूगल अर्थ वीआर के अत्याधुनिक फीचर का इस्तेमाल करके लोग अपनी पसंद का गंतव्य चुन सकते हैं, बशर्ते वे उस स्थान का पता या नाम जानते हों.
गूगल अर्थ वीआर में उत्पाद प्रबंधक जोआना किम ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘लोग उन जगहों को जल्दी से ढूंढ़ लेना चाहते हैं और दोबारा वहां जाना चाहते हैं, जो उनके लिए बहुत खास हैं. फिर चाहे वह बचपन का घर हो या छुट्टी मनाने का पसंदीदा स्थान.’ किम ने कहा कि प्रयोगकर्ता एक पता या किसी स्थान का नाम डाल सकते हैं और थ्रीडी हेडसेट का इस्तेमाल करके वहां की यात्रा कर सकते हैं. आप गूगल अर्थ वीआर पर अब उपलब्ध 27 चुनिंदा स्थानों पर भी जा सकते हैं. इनमें अर्जेंटीना का पेरीतो मोरेनो और दक्षिण अफ्रीका का टेबल माउंटेन शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola