Coronavirus Alert: टिकटॉक पर वायरल कोरोना के इलाज ने 11 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Alert: टिकटॉक पर वायरल कोरोना के इलाज ने 11 लोगों को पहुंचाया अस्पताल

Coronavirus Treatment, Tiktok Video, Coronavirus Fact Check, Coronavirus Fake News, Coronavirus Alert : टिकटॉक वीडियो देखकर उसमें बताया गया कोरोना वायरस ठीक करने का ‘घरेलू नुस्खा’ अपनाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दो परिवार के 11 सदस्यों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने टिकटॉक पर वीडियो देखा जिसमें बताया गया था कि उम्मेठा काया का जूस पीने से कोरोना वायरस दूर रहेगा.

विज्ञापन

Coronavirus Treatment, Tiktok Video, Coronavirus Fact Check, Coronavirus Fake News, Coronavirus Alert : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों में काफी डर है, जिसको खत्म करने के लिए सरकार तरह-तरह के जागरूकता अभियान चला रही है.

इन सब कोशिशों के बावजूद लोगों के अंदर वायरस को लेकर कम जानकारी है. लोग इस बीमारी से बचने के लिए तरह-तरह का उपाय अपना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के चित्तूर से सामने आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिकटॉक वीडियो देखकर उसमें बताया गया कोरोना वायरस ठीक करने का ‘घरेलू नुस्खा’ अपनाने के बाद आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दो परिवार के 11 सदस्यों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने टिकटॉक पर वीडियो देखा जिसमें बताया गया था कि उम्मेठा काया का जूस पीने से कोरोना वायरस दूर रहेगा.

बताते चलें कि उम्मेठा काया धतूरे के पेड़ पर लगनेवाला एक जहरीला फल है. वीडियो में दावा किया गया है कि इस फल को खाने या इसका जूस पीने से वायरस तुरंत खत्म हो जाता है. पुलिस फर्जी दावा करने वाले वीडियो बनाने वालों की तलाश में जुट गई है.

पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, उम्मेठा काया का सेवन करने के बाद पीड़ितों की हार्टबीट बढ़ गई और शरीर पर कई जगह चकत्ते पड़ने लगे. उम्मेठा काया में मौजूद एंट्रोपाइन जहर किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. अच्छी बात ये है कि मरीजों को समय पर सही इलाज मिला, जिससे वे ठीक होकर घर वापस लौट गये.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola