माइक्रोमैक्स के यूजरों को तोहफा ,मिलेगा मुफ्त 3G इंटरनेट डेटा
Updated at : 19 Sep 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन

भारत की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी ने माइक्रोमैक्स अपने उपभोक्ता को बेहतरीन ऑफर देने का मन बना लिया है. माइक्रोमैक्स ने हाल ही में भारतीय दूरसंचार कंपनी (बीएसएनएल) के साथ मिलकर अपने उपभोक्ता को मुफ्त इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करने की छूट दी है. जानकारी के अनुसार माइक्रोमैक्स के हैंडसेट पर बीएसएनएल की सेवा इस्तेमाल करने […]
विज्ञापन
भारत की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी ने माइक्रोमैक्स अपने उपभोक्ता को बेहतरीन ऑफर देने का मन बना लिया है. माइक्रोमैक्स ने हाल ही में भारतीय दूरसंचार कंपनी (बीएसएनएल) के साथ मिलकर अपने उपभोक्ता को मुफ्त इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करने की छूट दी है.
जानकारी के अनुसार माइक्रोमैक्स के हैंडसेट पर बीएसएनएल की सेवा इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 2GB मुफ्त इंटरनेट डाटा प्रदान किया जाएगा. यह इंटरनेट डेटा हर तीन महीने में कंपनी द्वारा स्वत: एक्टिवेट कर दिया जाएगा. यह सुविधा 12 महीनों के लिए दी जाएगी. इसके अलावा माइक्रोमैक्स कंपनी के फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी मुफ्त टाकटाइम की सुविधा दी जाएगी. माइक्रोमैक्स ने अपने टैबलेट और डाटा कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी विशेष ऑफर देने का निर्णय लिया है.
इस तरह माइक्रोमैक्स कंपनी के इन खास आफरों का उपयोग कुल 6 डिवाइसों पर किया जा सकता हैं. जिसमें 2 फीचर फोन (X070, X088), दो डाटा कार्ड (P410I, MMX377G), और दो स्मार्टफोन (A37, A37B) शामिल हैं. इस पर कंपनी के सीईओ विनित तनेजा कहना है कि माइक्रोमैक्स अपने इस तरह के ऑफरों के साथ उपभोक्ताओं को कुछ बेहतरीन मॉडलों का अनुभव कराना चाहती है. वहीं इसके साथ बीएसएनएल के साथ भी लोगों को इंटरनेट डेटा का अनुभव देना चाहती है. अबतक माइक्रोमैक्स ने भारत के 2300 शहरों में यह सेवा प्रदान की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




