स्कलकैंडी ने भारतीय बाजार में उतारे ‘सैश” ब्लूटूथ इयरबड्स
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : फोन एसेसरीज बनाने वाली अमेरिका की कंपनी स्कलकैंडी इंक ने अपने ब्लूटूथ इयरबड्स ‘सैश’ सोमवार को भारतीय बाजार में पेश कर दिए . ये आम ब्लूटूथ-हेडफोन से छोटे आकार के होते हैं. स्मार्टफोन में से ऑडियो जैक (हेडफोन की लीड लगाने वाले स्थान) खत्म होते जाने के बीच ब्लूटूथ से चलने वाली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : फोन एसेसरीज बनाने वाली अमेरिका की कंपनी स्कलकैंडी इंक ने अपने ब्लूटूथ इयरबड्स ‘सैश’ सोमवार को भारतीय बाजार में पेश कर दिए . ये आम ब्लूटूथ-हेडफोन से छोटे आकार के होते हैं. स्मार्टफोन में से ऑडियो जैक (हेडफोन की लीड लगाने वाले स्थान) खत्म होते जाने के बीच ब्लूटूथ से चलने वाली विविध तरह की फोन एसेसरीज की मांग बढ़ी है.
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सैश के दोनों इयरबड में से प्रत्येक तीन घंटे तक चलने में सक्षम है. वहीं इनके साथ आने वाला केस (डिब्बा) सात घंटे की अतिरिक्त बैटरी क्षमता देता है. इस तरह यह 10 घंटे तक चलते हैं. इसे आईपी55 रेटिंग मिली हुई है जो पसीना, पानी और धूल रोधी होने के लिए मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










