Hyundai Grand i10 NIOS लॉन्च, कीमत 5 लाख रुपये से शुरू

Updated at : 20 Aug 2019 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 NIOS लॉन्च, कीमत 5 लाख रुपये से शुरू

नयी दिल्ली : दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन कंपनी हुंदै ने हैचबैक कार ग्रैंड आई10 हैचबैक को मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया. इस नये मॉडल के जरिये कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट श्रेणी का विस्तार किया है. शोरूम में इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपये 7.99 लाख रुपये के बीच है. हुंदै मोटर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन कंपनी हुंदै ने हैचबैक कार ग्रैंड आई10 हैचबैक को मंगलवार को भारतीय बाजार में पेश किया. इस नये मॉडल के जरिये कंपनी ने अपनी कॉम्पैक्ट श्रेणी का विस्तार किया है.

शोरूम में इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपये 7.99 लाख रुपये के बीच है. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एस किम ने कहा है कि नया मॉडल वैश्विक बाजार के लिए भारत में निर्मित उत्पाद है.

उन्होंने कहा, ग्रैंड आई10 निओस को पेश करना भारती बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. हुंदै ने पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजनों के साथ इस मॉडल को भारतीय बाजार में उतारा है.

इस कार के पेट्रोल संस्करण की कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.14 लाख रुपये के बीच है. डीजल इंजन वाली कार की कीमत 6.7 लाख रुपये से 7.99 लाख रुपये के बीच है. कंपनी को उम्मीद है कि शुरुआत में इस मॉडल की 7,000 इकाइयों की बिक्री होगी. कंपनी ग्रैंड आई10 की पेशकश जारी रखेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola