ePaper

भारत में 1700 नौकरियों की कटौती करेगी निसान मोटर्स, कंपनी ने बताया यह कारण...

Updated at : 26 Jul 2019 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में 1700 नौकरियों की कटौती करेगी निसान मोटर्स, कंपनी ने बताया यह कारण...

नयी दिल्ली : वाहन बनाने वाली जापान की कंपनी निसान अपने भारतीय परिचालन में 1,700 नौकरियों की कटौती करेगी. इसमें अधिकतर नौकरियां विनिर्माण परिचालन से जुड़ी हुई हैं. यह कंपनी की वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है. इसके तहत कंपनी विभिन्न स्थानों पर अपने कुल कार्यबल में 6,000 की कमी लायेगी. इसे भी देखें : […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाहन बनाने वाली जापान की कंपनी निसान अपने भारतीय परिचालन में 1,700 नौकरियों की कटौती करेगी. इसमें अधिकतर नौकरियां विनिर्माण परिचालन से जुड़ी हुई हैं. यह कंपनी की वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है. इसके तहत कंपनी विभिन्न स्थानों पर अपने कुल कार्यबल में 6,000 की कमी लायेगी.

इसे भी देखें : निसान मोटर्स का 95 फीसदी घटा शुद्ध लाभ, 12,500 लोगों की होगी छंटनी

कंपनी ने एक विश्लेषण में कहा कि वैश्विक स्तर पर वित्त वर्ष 2019-20 से 2021-22 के बीच वह छह परिचालन स्थानों पर कुल 6,100 नौकरियों की कटौती करेगी. वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर आठ परिचालन स्थानों पर कुल 6,400 नौकरियां कटौती करने का लक्ष्य तय किया था.

उद्योग सूत्रों के अनुसार, इन 1,700 नौकरियों में कटौती रेनॉ-निसान के चेन्नई स्थित संयुक्त संयंत्र में किये जाने की संभावना है. इस संबंध में निसान मोटर इंडिया से संपर्क करने पर उसने टिप्पणी करने से मना कर दिया. रेनॉ-निसान के तमिलनाडु स्थित संयुक्त संयंत्र और शोध-विकास सुविधा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 40,000 लोगों को रोजगार मिला हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola