MG Motor ने भारत में लॉन्च किया SUV Hector, कीमत Rs 12.18 हजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 4:42 PM

विज्ञापन

गुरुग्राम: एमजी मोटर इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी कार हेक्टर को भारतीय बाजार में पेश किया. कंपनी ने इस कार की कीमत 12.18-16.88 लाख रुपये के बीच रखी है. इस मॉडल की डिलिवरी अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी. हेक्टर देश में कंपनी की पहली कार है. कंपनी की इस साल […]

विज्ञापन

गुरुग्राम: एमजी मोटर इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी कार हेक्टर को भारतीय बाजार में पेश किया. कंपनी ने इस कार की कीमत 12.18-16.88 लाख रुपये के बीच रखी है.

इस मॉडल की डिलिवरी अगले महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी. हेक्टर देश में कंपनी की पहली कार है. कंपनी की इस साल बैट्री से चलने वाली एसयूवी ‘ईजेडएस’ (EZS) को भी बाजार में उतारने की योजना है.

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा कि 10,000 वाहनों के लिए बुकिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा, ग्राहकों ने मूल्य जाने बिना जिस स्तर पर बुकिंग करायी है, उसके आधार पर हम कह सकते हैं कि हेक्टर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

एमजी मोटर गुजरात के हालोल में विनिर्माण संयंत्र लगाने सहित देश में कारोबार को स्थापित करने में पहले ही 2,200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है. कंपनी का लक्ष्य अगले चार साल में कुल-मिलाकर 5,000 करोड़ रुपये के निवेश की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola