लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर फेसबुक ने कड़े किये नियम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 12:10 PM
सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने बुधवार को घोषणा की कि वह क्राइस्टचर्च नरसंहार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लाइवस्ट्रीमिंग की अपनी सेवा तक पहुंच को कड़ा कर रहा है ताकि ग्राफिक वीडियो को अनियंत्रित तरीके से साझा करने से रोका जा सके. फेसबुक में ‘इंटीग्रिटी’ के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने बताया कि जिन […]
सैन फ्रांसिस्को : फेसबुक ने बुधवार को घोषणा की कि वह क्राइस्टचर्च नरसंहार जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए लाइवस्ट्रीमिंग की अपनी सेवा तक पहुंच को कड़ा कर रहा है ताकि ग्राफिक वीडियो को अनियंत्रित तरीके से साझा करने से रोका जा सके. फेसबुक में ‘इंटीग्रिटी’ के उपाध्यक्ष गाय रोसेन ने बताया कि जिन लोगों ने तय नियम तोड़े हैं, उन पर फेसबुक के लाइव स्ट्रीमिंग फीचर का इस्तेमाल करने को लेकर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
रोसेन ने एक बयान में कहा, ‘‘न्यूजीलैंड में हाल में हुए भयावह आतंकवादी हमलों के बाद हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि हमारी सेवाओं को सीमित किया जाए ताकि उनका इस्तेमाल किसी को नुकसान पहुंचाने या घृणा फैलाने के लिए नहीं हो सके. ‘ ‘फेसबुक लाइव’ पर ‘‘वन स्ट्राइक’ की नीति कई उल्लंघनों को लेकर लागू की जाएगी. नीतियों का गंभीर उल्लंघन करने वालों को एक उल्लंघन के बाद ही प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










