Facebook : अनुमान से अधिक Instagram के पासवर्ड उजागर हुए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 9:58 AM

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) : फेसबुक ने यह बात स्वीकार की है कि पासवर्ड सुरक्षा में हुई चूक के कारण प्रभावित होने वाले इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या चार सप्ताह पूर्व लगाये गये अनुमान से भी अधिक है. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने मार्च के आखिरी में बताया था कि उसने अनजाने में सामान्य टेक्स्ट में पासवर्ड […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) : फेसबुक ने यह बात स्वीकार की है कि पासवर्ड सुरक्षा में हुई चूक के कारण प्रभावित होने वाले इंस्टाग्राम यूजर्स की संख्या चार सप्ताह पूर्व लगाये गये अनुमान से भी अधिक है. सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने मार्च के आखिरी में बताया था कि उसने अनजाने में सामान्य टेक्स्ट में पासवर्ड संग्रहित कर लिये थे, जिसके कारण उसके हजारों कर्मचारियों के लिए उन्हें खोजना संभव हो पाया.

उसने बताया कि पासवर्ड आंतरिक कंपनी सर्वर पर संग्रहित किये गये थे और किसी बाहरी व्यक्ति की उस तक पहुंच नहीं थी. फेसबुक ने बृहस्पतिवार को पोस्ट किये एक ब्लॉग में बताया कि अब यह अनुमान है कि सुरक्षा चूक के कारण ‘लाखों’ इंस्टाग्राम यूजर्स प्रभावित हुए हैं. पूर्व में यह संख्या ‘कुछ हजार’ बतायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola