ePaper

बजाज ऑटो की बिक्री सितंबर में 17 प्रतिशत बढ़ी

Updated at : 01 Oct 2018 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
बजाज ऑटो की बिक्री सितंबर में 17 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली : वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि इस साल सितंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल 4,28,752 वाहन बेचे थे. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री पिछले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वाहन बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो ने सोमवार को कहा कि इस साल सितंबर महीने में उसकी कुल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5,02,009 इकाइयों पर पहुंच गयी। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कुल 4,28,752 वाहन बेचे थे. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि आलोच्य महीने में उसकी घरेलू बिक्री पिछले साल की 2,81,779 इकाइयों की तुलना में 11 प्रतिशत बढ़कर 3,11,503 इकाइयों पर पहुंच गयी.

इस दौरान घरेलू बाजार में मोटरसाइकिलों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 2,73,029 इकाइयों पर पहुंच गयी। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 34,361 इकाइयों से बढ़कर 38,474 इकाइयों पर रही। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसने 1,90,506 वाहन निर्यात किये. यह पिछले साल के सितंबर की 1,46,973 इकाइयों की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola