अगर कार लेने की सोच रहे हैं तो जानें कौन सी कंपनी दे रही है कितनी छूट,
Updated at : 18 Jul 2018 12:46 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो यह सबसे शानदार मौका है. कार कंपनियां अक्सर मॉनसून में लुभावने ऑफर देती है. मॉनसून के इस मौसम को ऑफ सीजन माना जाता है इस मौसम में कार कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती है. इस समय में कंपनियां खासकर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं तो यह सबसे शानदार मौका है. कार कंपनियां अक्सर मॉनसून में लुभावने ऑफर देती है. मॉनसून के इस मौसम को ऑफ सीजन माना जाता है इस मौसम में कार कंपनियां ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती है. इस समय में कंपनियां खासकर अपने उन मॉडल पर ऑफर देती है जिसकी मांग कम हो गयी है. कंपनियों के पास पुराने स्टॉक पड़े हैं उसे भी क्लियर करने के लिए ऑफर देती हैं.
मारूति
मारुति वैगन आर- इस कार की खूब मांग रही है. मध्यमवर्गीय परिवार वालों की यह कार पहली पसंद रही है. ध्यान रहे कि कंपनी इस कार का नया मॉडल ला रही है. ऐसे में कंपनी अपने पुराने स्टॉक क्लियर करने में लगी है. इस कार पर कंपनी 75 हजार की छूट दे रही है
मारुति सियाज डीजल- मारूति की दूसरी कार सियाज कभी अच्छी मांग है. आरामदायक और स्टाइलिश कार का नया मॉडल लांच होने वाला है. कंपनी इस कार के डीजल मॉडल पर ऑफर दे रही है इसे नेक्सा डीलरशिप पर 1.2 लाख तक के डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है.
मारुति इग्निस- नेक्सा डीलरशीप में इस हैचबैक कार की अच्छी मांग है. कंपनी इसके पेट्रोल और डीजल दोनों में लगभग 65000 की छूट दे रही है. अगर आप नेक्शा डीलरशीप से कार लेना चाहते हैं तो यह कार आपके लिए अचछी साबित हो सकती है.
होंडा
मारूति के साथ- साथ दूसरी कंपनियों ने भी इस मौके का लाभ उठाया है. होंडा कंपनी भी कई कारों में अच्छा ऑफर दे रही है. इस सूची में पहला नाम है होंडा जैज डीजल का . इस कार में कंपनी लगभग 1 लाख रूपये की छूट दे रही है.
ह्युंदै
इस रेस में ह्युंदै भी पीछे नहीं है. सिडैन को मारुति की डिजायर और होंडा की अमेज कड़ी टक्कर देती है. यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है. इसके अलग-अलग वेरियंट पर लगभग 1 लाख रुपये की छूट है. मिड साइज सिडैन सेगमेंट में 65 हजार रुपये तक के ऑफर्स है. ह्युंदै की हैचबैक पर 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




