होंडा ने लीवो, ड्रीम युगा, सीबी शाइन एसपी के 2018 संस्करण पेश किये

नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज अपनी तीन मोटरसाइकिलों लीवो, ड्रीम युगा और सीबी शाइन एसपी के नये संस्करण पेश किये. दिल्ली में इनकी शोरूम कीमत 52,741 रुपये से 62,032 रुपये के बीच है. कंपनी ने बयान में कहा कि 110 सीसी वाली लीवो के 2018 […]
नयी दिल्ली : दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज अपनी तीन मोटरसाइकिलों लीवो, ड्रीम युगा और सीबी शाइन एसपी के नये संस्करण पेश किये.
दिल्ली में इनकी शोरूम कीमत 52,741 रुपये से 62,032 रुपये के बीच है. कंपनी ने बयान में कहा कि 110 सीसी वाली लीवो के 2018 संस्करण की शुरुआती कीमत 56,230 रुपये है जबकि 110 सीसी वाली ड्रीम युगा की कीमत (शोरूम- दिल्ली) 52,741 रुपये है.
होंडा ने आगे कहा कि 125 सीसी वाली सीबी शाइन एसपी की कीमत 56,230 रुपये से शुरू हो रही है. एचएमएसआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिक्री एवं विपणन यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि ये तीनों मोटरसाइकिल ग्राहकों के अलग-अलग मिजाज को ध्यान में रखकर पेश की गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










