SIAM के अध्यक्ष बने अभय फिरोदिया

नयी दिल्ली : फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय नवलमल फिरोदिया को वाहन विनिर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम का नया अध्यक्ष चुना गया है. फिरोदिया इससे पहले 1990-91 और 1991-92 के दौरान भी सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मेन्युफेक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष रह चुके हैं. सियाम ने एक बयान में कहा है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा […]
नयी दिल्ली : फोर्स मोटर्स के चेयरमैन अभय नवलमल फिरोदिया को वाहन विनिर्माता कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम का नया अध्यक्ष चुना गया है.
फिरोदिया इससे पहले 1990-91 और 1991-92 के दौरान भी सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मेन्युफेक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष रह चुके हैं.
सियाम ने एक बयान में कहा है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (आटोमोटिव खंड) राजन वडेरा को नया उपाध्यक्ष चुना गया है. इसी तरह मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची अयूकावा ने 2017 18 के लिए कोषाध्यक्ष का पद संभाला है.
फिरोदिया 1975 में फोर्स मोटर्स के निदेशक मंडल में शामिल हुए और 2009 तक प्रबंध निदेशक के रूप में कंपनी की अगुवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




