2026 Tata Tiago facelift: लॉन्च से पहले सामने आया नया इंटीरियर, 28 मई को होगी धमाकेदार एंट्री

2026 Tata Tiago facelift (Photo: Tata Motors Cars)
Tata ने नई Tiago facelift का इंटीरियर लॉन्च से पहले दिखा दिया है, जिसमें अब ज्यादा प्रीमियम और टेक-फोकस्ड केबिन मिलता है. इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, नया डैशबोर्ड और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. हालांकि कुछ स्टोरेज और रियर कम्फर्ट फीचर्स कम किए गए हैं.
Tata Motors ने 2026 Tata Tiago facelift का इंटीरियर लॉन्च से पहले ही रिवील कर दिया है. ये कार 28 मई को ऑफिशियली लॉन्च होने वाली है. इससे पहले कंपनी ने इसके एक्सटीरियर की झलक दिखाई थी, और अब अंदर का नया केबिन भी सामने आ गया है. इस बार Tiago के इंटीरियर को काफी अपडेट किया गया है, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम लगता है. ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं.
मिलेंगे दो फ्लोटिंग स्क्रीन
इसके इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव है दो नए फ्लोटिंग स्क्रीन का आना. एक इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए. खास बात ये है कि पहले वाला LCD डिस्प्ले अब हट गया है और उसकी जगह एक मॉडर्न, फुली डिजिटल डिस्प्ले ने ले ली है.
री-डिजाइन्ड डैशबोर्ड से लेकर ड्यूल-टोन सीट्स तक हुव अपडेट
इस नए स्क्रीन सेटअप की वजह से डैशबोर्ड को भी पूरी तरह री-डिजाइन किया गया है. पहले का सिंपल और इंटीग्रेटेड लुक अब बदलकर ज्यादा लेयर्ड और प्रीमियम डिजाइन में बदल गया है. इसके साथ डोर पैनल्स को भी नया टच दिया गया है, फ्रंट में नया सेंटर आर्मरेस्ट जोड़ा गया है, और ड्यूल-टोन ब्लैक-ग्रे फैब्रिक सीट्स का यूज किया गया है.
यह भी पढ़ें: Duster को सीधी टक्कर देने आ रही Nissan Tekton, 9 जुलाई की तारीख हुई पक्की
सेंटर कंसोल हुआ अपग्रेड
नई अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव सेंटर कंसोल में देखने को मिलता है, जिसे अब ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है. इसमें दो वायरलेस चार्जिंग पैड भी जोड़ दिए गए हैं. हालांकि, इसका एक नुकसान भी है. पहले जो एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस मिलता था, वह अब कम हो गया है. इसके अलावा, फेसलिफ्टेड Tiago में अब रियर सेंटर आर्मरेस्ट और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट नहीं दिए गए हैं, जो कुछ लोगों को मिस हो सकते हैं.
नया फ्लोटिंग पैनल, पर पुराना HVAC स्विचगियर भी रहा बरकरार
कैबिन में नए AC वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फ्लोटिंग पैनल भी जोड़ा गया है. लेकिन अच्छी बात यह है कि HVAC का पुराना स्विचगियर अभी भी बरकरार रखा गया है. बता दें कि जो इंटीरियर अभी दिखाया गया है, वह Tiago के पेट्रोल/डीजल (ICE) वर्जन का है. वहीं Tiago EV में भी लगभग यही लेआउट मिलेगा, बस इलेक्ट्रिक वर्जन के हिसाब से कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Tata Tiago EV अब दिखेगी प्रीमियम, लॉन्च से पहले सामने आई नई डिजाइन डिटेल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










