ePaper

ऑडी लाई ए6 और क्यू7 का डिजायन एडिशन लाॅन्च, जानिये क्या है खासियत...?

Updated at : 18 Aug 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
ऑडी लाई ए6 और क्यू7 का डिजायन एडिशन लाॅन्च, जानिये क्या है खासियत...?

नयी दिल्लीः ऑडी ने ए6 सेडान और क्यू7 एसयूवी का डिजायन एडिशन लॉन्च किया है. इनकी कीमत दिल्ली के एक्स शोरूम्स में क्रमशः 56.78 लाख रुपये और 81.99 लाख रुपये है. कंपनी के अनुसार, ये दोनों कारें सीमित समय तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी. डिजायन और फीचर के मामले में ऑडी ए6 और क्यू7 […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः ऑडी ने ए6 सेडान और क्यू7 एसयूवी का डिजायन एडिशन लॉन्च किया है. इनकी कीमत दिल्ली के एक्स शोरूम्स में क्रमशः 56.78 लाख रुपये और 81.99 लाख रुपये है. कंपनी के अनुसार, ये दोनों कारें सीमित समय तक बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी. डिजायन और फीचर के मामले में ऑडी ए6 और क्यू7 दोनों ही काफी अच्छी और बेहतर साबित हुई हैं. डिजायन एडिशन उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प साबित होगा, जो इन कारों को और भी स्टाइलिश बनाने की चाहत रखते हैं.

ऑडी ए6 डिजायन एडिशन में ये अतिरिक्त फीचर मिलेंगे…

  • ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस
  • रियर सीट इंटेरटेंमेंट
  • डोर पडल प्रोजेक्शन लैंप्स के साथ आगे और पीछे की तरफ ऑडी लोगो
  • 19 इंच कास्ट एल्यूमिनियम अलॉय व्हील, 5-सेमी-वी-स्पॉक डिजायन के साथ

ऑडी क्यू7 डिजायन एडिशन में ये फीचर जोड़े गये हैं…

  • ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस
  • फुल पेंट फिनिशिंग वाले स्मोक्ड टेल लैंप्स
  • ग्लोसी ब्लैक एग्जॉस्ट
  • 20 इंच कास्ट एल्यूमिनियम अलॉय व्हील, 5-सेमी-वी-स्पॉक डिजायन के साथ
  • डोर पडल प्रोजेक्शन लैंप्स के साथ आगे की तरफ ऑडी लोगो और पीछे की तरफ क्वाट्रो लोगो
  • ऑडी ए6 डिजायन एडिशन में 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 192.6 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है. यह इंजन 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.4 सेकंड का समय लगता है.
  • क्यू7 डिजायन एडिशन में 3.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 252.5 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है. 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 7.1 सेकंड का समय लगता है.

स्रोतः कारदेखो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola