ePaper

Neha Kakkar Wedding: विवादों में रहे है नेहा कक्कड़ की शादी के आउटफिट्स, जानिए इनकी कीमत

Updated at : 28 Oct 2020 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Neha Kakkar Wedding: विवादों में रहे है नेहा कक्कड़ की शादी के आउटफिट्स, जानिए इनकी कीमत

Neha Kakkar Wedding, Neha Kakkar Wedding outfits rate, cost of Neha Kakkar Wedding outfit: हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की है. आपको बता दें नेहा कक्कड़ की शादी के आउटफिट्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहे हैं. अपने मेहंदी समारोह से नेहा कक्कड़ की शानदार तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. खासतौर से उनका हरा लहंगा ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा है. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर हेल्दी सेरेमनी की कई सारी फोटोज शेयर की थीं. नेहा के इस लहंगे को डिजाइन किया था डिजाइनर अनीता डोंगरे ने. ये लहंगा लोगों के बीच में काफी चर्चित रहा और इस शानदार ग्रीन लहंगे की कीमत भी शानदार है, इस लहंगे की कीमत है 75 हजार रुपये.

विज्ञापन

हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी की है. आपको बता दें नेहा कक्कड़ की शादी के आउटफिट्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंच रहे हैं. अपने मेहंदी समारोह से नेहा कक्कड़ की शानदार तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. खासतौर से उनका हरा लहंगा ने फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा है. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर हेल्दी सेरेमनी की कई सारी फोटोज शेयर की थीं. नेहा के इस लहंगे को डिजाइन किया था डिजाइनर अनीता डोंगरे ने. ये लहंगा लोगों के बीच में काफी चर्चित रहा और इस शानदार ग्रीन लहंगे की कीमत भी शानदार है, इस लहंगे की कीमत है 75 हजार रुपये.

मेहंदी सेरेमनी की फोटो पर नेहा ने लिखा था ये कैप्शन

रोहन प्रीत सिंह की हो चुकीं नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, “मेहंदी लगाऊंगी मैं सजना के नाम की”

किसने का थी नेहा की स्टाइलिंग

नेहा की मेहंदी सेरेमनी के लिए स्टाइलिंग रूचि कपूर ने की थी. नेहा के इस लुक में चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक मांग-टिका ने चार चांद लगाए थे. वहीं, दूल्हे यानी रोहनप्रीत की बात करें तो उन्होंने अनीता द्वारा डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी हुई थी. उन्हें नेहा के लहंगे के साथ डिजिटल फ्लोरल प्रिंट वाले हरे रंग की शेरवानी पहने देखा गया था. हल्दी समारोह से लेकर फेरे तक नेहा कक्कड़ बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी ड्रेस, मेकअप, ज्वैलरी ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया. दूसरी तरफ रोहनप्रीत एक पिस्ता ग्रीन कुर्ता सेटपहने दिखे. नेहा ने अपने लुक को बालों के साथ सेंटर-पार्टेड लो बन, एक ‘मंगटिका’ और न्यूट्रल मेकअप में कैरी किया.

कौन है रोहनप्रीत सिंह? ( Know Who Is Rohanpreet Singh)

रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं. वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं. 2018 में आयोज‍ित ‘राइज‍िंग स्टार 2’ में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे. रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं. वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था. हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola