ePaper

केंद्रीय मंत्री से मिले बजरंग दल के कार्यकर्ता

Updated at : 26 Jun 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री से मिले बजरंग दल के कार्यकर्ता

किशनगंज : शहर के बीचोबीच गुजरने वाली रमजान नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को आवेदन सौंपा़ इस मौके पर नगर संगठन मंत्री रवि चौधरी ने बताया कि भूमाफिया, पूंजीपती व सफदेपोश लोगों ने लगभग पूरे रमजान […]

विज्ञापन

किशनगंज : शहर के बीचोबीच गुजरने वाली रमजान नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर बजरंग दल के सदस्यों ने शनिवार को भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को आवेदन सौंपा़ इस मौके पर नगर संगठन मंत्री रवि चौधरी ने बताया कि भूमाफिया, पूंजीपती व सफदेपोश लोगों ने लगभग पूरे रमजान नदी का अतिक्रमण कर लिया तथा भवन व दुकान बना कर अवैध कब्जा कर लिया है़ नतीजतन शहर की लाइफ लाइन माने जाने वाली नदी सिमट कर नाले में तब्दील हो गयी है़ जिस कारण शहर वासियों की आस्था लगातार चोटिल होती जा रही है़ उन्होंने कहा कि रमजान को अतिक्रमण मुक्त किये जाने की मांग को लेकर बजरंग दल द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया़ परंतु स्थानीय प्रशासन की कुंभकर्णी निद्रा भंग नहीं हो सकी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola