दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती अधिनियम तत्काल रूप से प्रभावी

Published at :28 Nov 2013 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती अधिनियम तत्काल रूप से प्रभावी

संवाददाता,पटना दीघा स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड के विवादित भूखंड को सुलझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती अधिनियम बुधवार से प्रभावी हो गया है. इसकी अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी कर दी है. दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती के तहत उस क्षेत्र की एक हजार एकड़ जमीन […]

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

दीघा स्थित बिहार राज्य आवास बोर्ड के विवादित भूखंड को सुलझाने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती अधिनियम बुधवार से प्रभावी हो गया है. इसकी अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग ने जारी कर दी है. दीघा अर्जित भूमि बंदोबस्ती के तहत उस क्षेत्र की एक हजार एकड़ जमीन है. इस भूखंड को आवास बोर्ड ने दो भागों में बांटा है. जिसमें एक भाग दीघा-आशियाना रोड के पूरब 600 एकड़ जमीन और रोड के पश्चिम 400 एकड़ का भूखंड है. अधिनियम के अनुसार 600 एकड़ भूखंड पर बनाये गये भवनों को वैध किया जायेगा जबकि 400 एकड़ जमीन को आवास बोर्ड अपने कब्जे में लेकर विकसित करेगा. हालांकि 400 एकड़ वाले भूखंड पर भी छिटफु ट मकान बनाये गये हैं, उन्हें तोड़कर बाजार भाव की कीमत या फ्लैट आवंटित करने का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola