उत्साह के साथ किया अर्धदान

उत्साह के साथ किया अर्धदान नारदीगंज. बुधवार को छठव्रतियों ने उगते सूर्य को अर्ध दिया. हंडिया गांव स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक सूर्यमंदिर के अलावा नारदीगंज स्थित पंचाने नदी, ओड़ो, कोशला, रामे आदि गांवों में स्थित सूर्य मंदिरों में छठव्रतियों ने उदीयामान सूर्य को अर्ध किया. वहीं, खुदरा व फुटपाथ दुकानदार संघ की तरफ से नारदीगंज […]
उत्साह के साथ किया अर्धदान नारदीगंज. बुधवार को छठव्रतियों ने उगते सूर्य को अर्ध दिया. हंडिया गांव स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक सूर्यमंदिर के अलावा नारदीगंज स्थित पंचाने नदी, ओड़ो, कोशला, रामे आदि गांवों में स्थित सूर्य मंदिरों में छठव्रतियों ने उदीयामान सूर्य को अर्ध किया. वहीं, खुदरा व फुटपाथ दुकानदार संघ की तरफ से नारदीगंज चौक पर व्रतियों को शरबत पिलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के संरक्षक व संस्थापक अरुण कुमार व कार्यकारिणी के सदस्यों ने किया़ मौके पर संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




