बीमार होने के कारण शहाबुद्दीन की नहीं हुई गवाही

सीवान. गुरुवार को एक मामले में राजद के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की गवाही सीजेएम कोर्ट में होनेवाली थी. लेकिन, उनकी तबीयत खराब होने के कारण गवाही नहीं हो सकी. सुबह से ही पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था. उनके समर्थक भी कोर्ट में पहुंचने लगे. जब दस बजे तक वे कोर्ट परिसर नहीं […]
सीवान. गुरुवार को एक मामले में राजद के पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की गवाही सीजेएम कोर्ट में होनेवाली थी. लेकिन, उनकी तबीयत खराब होने के कारण गवाही नहीं हो सकी. सुबह से ही पूरा कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था. उनके समर्थक भी कोर्ट में पहुंचने लगे. जब दस बजे तक वे कोर्ट परिसर नहीं पहुंचे, तो मालूम चला कि वे बीमार हैं और इसी कारण उनकी गवाही नहीं हो सकती है. उन्होंने बीमार होने का पत्र कोर्ट में उपलब्ध कराया. परिवाद पत्र संख्या 3301/14 में उनकी गवाही मुख्य न्याय दंडाधिकारी के न्यायालय में होनेवाली थी. अब उनकी गवाही के लिए चार अगस्त की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




