करेंट से बिजली मिस्त्री की मौत, विरोध में आगजनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

महाराजगंज (सीवान). दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर टोले धनौता गांव में अहले सुबह करेंट से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. बिजली मिस्त्री दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौता गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र विद्याभूषण तिवारी उर्फ मोहित बाबा बताया जाता है. घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली कार्यालय, पावर सब स्टेशन […]
विज्ञापन
महाराजगंज (सीवान). दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर टोले धनौता गांव में अहले सुबह करेंट से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. बिजली मिस्त्री दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौता गांव निवासी वीरेंद्र तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र विद्याभूषण तिवारी उर्फ मोहित बाबा बताया जाता है. घटना से आक्रोशित लोगों ने बिजली कार्यालय, पावर सब स्टेशन व शहर की सड़कों पर जम कर हंगामा किया. पावर सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों व बिजली विभाग खिलाफ लोगों ने जम कर हंगामा किया. पावर सब स्टेशन में तोड़-फोड़ की. सड़क जगह-जगह आगजनी कर यातायात को बाधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










