साउंड डाउन पार्टी में महिलाओं की फ्री एंट्री

साउंड डाउन पार्टी 27 को लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर शहरवासियों को 27 जून की शाम मनोरंजन का करने का अच्छा मौका मिलेगा. बिष्टुपुर के रामाडा होटल के पुल साइड में साउंड डाउन पार्टी का आयोजन किया गया है. यह जानकारी रामाडा के एमडी सूरज कपिला ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में […]
साउंड डाउन पार्टी 27 को लाइफ रिपोर्टर @ जमशेदपुर शहरवासियों को 27 जून की शाम मनोरंजन का करने का अच्छा मौका मिलेगा. बिष्टुपुर के रामाडा होटल के पुल साइड में साउंड डाउन पार्टी का आयोजन किया गया है. यह जानकारी रामाडा के एमडी सूरज कपिला ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में पहली बार एक ऐसे होटल का निर्माण हुआ है जिसमें लक्जरी व्यवस्था के साथ-साथ स्वीमिंग पुल भी है. होगी अनोखी डीजे पार्टी इस पार्टी में इंडिया के टॉप म्यूजिक प्रोड्यूशर होंगे. उनके साथ शहर के डीजे ड्यूस प्रेम प्रतीक, अनुराग पांडेय व कशिश प्रसार म्यूजिक प्ले करेंगे. सूरज कपिला ने बताया कि इस पार्टी में महिलाओं की एंट्री निशुल्क होगी. रामाडा के जीएम मनीष दत्ता ने बताया कि यह पार्टी शहर में आयोजित होने वाली अन्य डीजे पार्टी से अनोखी होगी. जो यूथ को काफी पसंद आयेगी. डीजे प्रेम प्रतीक ने बताया कि इस शाम में जमशेदपुर डीजे नवीन व नमन भी म्यूजिक टीम के साथ होंगे. सम्मेलन में सूरज कपिला, मनीष दत्ता, प्रेम प्रतीक एवं अनुराग पांडेय उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




