सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर होगा विकास
Updated at : 22 Jun 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोज तिवारी ने किया संबोधित बनियापुर : बिहार की दशा एवं दिशा में बदलाव तभी संभव है, जब केंद्र के साथ बिहार में भी भाजपा की मजबूत सरकार बने. यह तभी संभव है जब आप कार्यकर्ता आज से ही पूरी तन्मयता के साथ पार्टी के कार्यो में लग जाएं. […]
विज्ञापन
विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मनोज तिवारी ने किया संबोधित
बनियापुर : बिहार की दशा एवं दिशा में बदलाव तभी संभव है, जब केंद्र के साथ बिहार में भी भाजपा की मजबूत सरकार बने. यह तभी संभव है जब आप कार्यकर्ता आज से ही पूरी तन्मयता के साथ पार्टी के कार्यो में लग जाएं. कोई पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही फर्श से अर्श तक पहुंचती है.
उक्त बातें सांसद सह भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता सह गायक मनोज कुमार तिवारी ने प्रखंड क्षेत्र की धवरी मठिया में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ता की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार के विकास के प्रति प्रतिबद्धता उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नीति को जन-जन तक पहुंचाएं.
बिहार में अपार बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी. इसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि बिहार के विकास में सबसे बड़े बाधक सीएम नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने केंद्र सरकार से प्राप्त पैसे को विकास पर खर्च नहीं कर लूट की खुली छूट दे रखी है.
अपनी कुरसी बरकरार रखने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा विलाप करने में लगे हैं. महागंठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो जनाधार विहीन एक लोभी, एक ठग सुनियोजित साजिश के तहत बिहार की आम जनता को छलने के लिए भ्रमण कर रहे हैं.
इनसे बिहारवासी को बचना होगा. जनहित में पीएम द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी. भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की बदौलत भाजपा का कार्यकर्ता होना गौरव की बात है और आम जनता भाजपा कार्यकर्ता को सम्मान की दृष्टि से देखती है. उन्होंने मिशन बिहार में भाजपा की सरकार के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो पूरी तन्मयता से जुटने का संकल्प दिलाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष हरिमोहन रस्तोगी ने की.
मंच संचालन मशरक मंडल भाजपाध्यक्ष त्रिभुवन तिवारी ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करनेवालों में तारकेश्वर सिंह, आनंद शंकर, रामाकांत पांडेय, उपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, समन्वयक विभीषण सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.
बेहतर शासन से बदलेगी बिहार की तसवीर: मनोज : बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है. बिहार ने समय-समय पर भारत को दिशा दी है. कुछ वर्षो में ही बेहतर शासन की बदौलत गुजरात, छत्तीसगढ़, भोपाल आदि प्रदेश विकास के चरम पर पहुंच गये. परंतु, बिहार में एक-दो दशक से शासन करनेवालों ने जनता को महज गुमराह किया है, भले ही वे बिहार के विकास का ढिंढोरा घूम-घूम कर पीट रहे हैं.
सच्चई इसके विपरीत है. ऐसी स्थिति में आगामी विधान परिषद या विधानसभा चुनाव में आप अपने मत का उपयोग वैसे दल को करें, जो वास्तव में बिहार के विकास का सोच रखता हो.
ये बातें भाजपा सांसद सह सिने अभिनेता मनोज तिवारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं. वहीं सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि महज एक साल में ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मान-सम्मान को बढ़ाने तथा विकास को चरम पर पहुंचा कर गरीबों व किसानों को खुशहाल बनाने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




