ePaper

परचा चिपका कर फैलायी सनसनी

Updated at : 22 Jun 2015 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
परचा चिपका कर फैलायी सनसनी

आजाद हिंद फौज को चेतावनी सीतामढ़ी : डुमरा थाना अंतर्गत सीमरा चौक के तकरीबन आधा दर्जन दुकान पर परचा साट कर आपराधिक संगठन ने सनसनी फैला दी है. पहली दफा पुअर पीपुल्स पोपुलर आर्मी नामक आपराधिक संगठन के नाम से साटे गये परचा में आजाद हिंद फौज पर पिछड़ी जाति की हत्या करने का आरोप […]

विज्ञापन
आजाद हिंद फौज को चेतावनी
सीतामढ़ी : डुमरा थाना अंतर्गत सीमरा चौक के तकरीबन आधा दर्जन दुकान पर परचा साट कर आपराधिक संगठन ने सनसनी फैला दी है. पहली दफा पुअर पीपुल्स पोपुलर आर्मी नामक आपराधिक संगठन के नाम से साटे गये परचा में आजाद हिंद फौज पर पिछड़ी जाति की हत्या करने का आरोप लगाया गया है. वहीं पुलिस प्रशासन पर फौज को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है. सूचना मिलने पर सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर बारीकी से जांच-पड़ताल करने के बाद परचा को जब्त कर लिया.
क्या है मामला
प्रतिदिन की तरह रविवार को स्थानीय ग्रामीण सीमरा चौक पर पहुंचे, तो परचा देख कर चौंक गये. थोड़ी देर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. पुलिस को सूचना देने पर सदर डीएसपी श्री उपाध्याय पहुंचे. उन्होंने स्थानीय कई लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद अंदाज लगाया गया कि देर रात परचा को साटा गया है. उन्होंने परचा साटे गये दुकानदारों का नाम भी अंकित किया. आधा घंटा तक जांच-पड़ताल करने के बाद वे चले गये.
परचा साटा जाना गंभीर विषय
जिला मुख्यालय व आरक्षी केंद्र के बीच मेंस्थित सीमरा चौक पर परचा साटा जाना गंभीर माना जा रहा है. जातीय उन्माद भड़काने वाले परचा को लेकर कहा जा रहा है कि यह आने वाले समय में किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है. वहीं परचा साट कर खुलेआम पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विभाग को भी खुली चुनौती दी गयी है.
बढ़ी है असामाजिक गतिविधियां
स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि हाल के दिनों में सीमरा चौक पर असामाजिक तत्वों की गतिविधि बढ़ती जा रही है. नये-नये चेहरे दिखायी देते है. जिनकी हरकतें बदमाशों सी होती है. चौक-चौराहा बंद होने के बाद भी असामाजिक तत्वों की गतिविधि बनी रहती है.
क्या कहते हैं सदर डीएसपी
सदर डीएसपी श्री उपाध्याय ने कहा कि मामले को पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. प्रथम दृष्टया यह कहा जा सकता है कि जातीय तनाव पैदा करने के लिए परचा साटा गया है. परचा साटने वालों की शिनाख्त की जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola