ePaper

धैर्य रखें लोग, मिलेगी बिजली : मोतीलाल

Updated at : 22 Jun 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
धैर्य रखें लोग, मिलेगी बिजली : मोतीलाल

सुप्पी : स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद ने शनिवार को प्रखंड के घरवारा, कंसारा, बड़हरवा, मनियारी, परसा समेत अन्य कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. इस क्रम में परसा में शशि रंजन यादव के दरवाजे पर दर्जनों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभात खबर में छपी […]

विज्ञापन
सुप्पी : स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद ने शनिवार को प्रखंड के घरवारा, कंसारा, बड़हरवा, मनियारी, परसा समेत अन्य कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए.
इस क्रम में परसा में शशि रंजन यादव के दरवाजे पर दर्जनों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभात खबर में छपी खबर ‘खर्च 1.20 लाख, नहीं मिली बिजली’ से जानकारी प्राप्त हुई कि गांव में बिजली नहीं पहुंची है. लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है. इनरगो कंपनी जिले में बिजली के क्षेत्र में कार्य कर रही है. शीघ्र हीं सभी गांवों को बिजली सेवा उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसमें एक भी रुपया कहीं से खर्च करने की जरूरत नहीं है.
तीन प्रखंडों में ट्रांसफॉर्मर की अनुशंसा
सुप्पी, बैरगनिया एवं रीगा में उनकी अनुशंसा पर लगभग सौ जगहों पर 63 केवीए के विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री श्याम चंद्र सिंह अमिताभ, सतीश कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, राजकुमार सिंह, राकेश झा समेत कई लोग उपस्थित थे.
सुप्पी : स्थानीय विधायक मोतीलाल प्रसाद ने शनिवार को प्रखंड के घरवारा, कंसारा, बड़हरवा, मनियारी, परसा समेत अन्य कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. इस क्रम में परसा में शशि रंजन यादव के दरवाजे पर दर्जनों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभात खबर में छपी खबर ‘खर्च 1.20 लाख, नहीं मिली बिजली’ से जानकारी प्राप्त हुई कि गांव में बिजली नहीं पहुंची है.
लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है. इनरगो कंपनी जिले में बिजली के क्षेत्र में कार्य कर रही है. शीघ्र हीं सभी गांवों को बिजली सेवा उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसमें एक भी रुपया कहीं से खर्च करने की जरूरत नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola