अनाज सड़ने के मामले में पांच बड़ा बाबू को शो कॉज

जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड के गोदाम में संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना (एसजीआरवाइ) के तहत रखे गये 525 क्विंटल अनाज सड़ने के मामले में बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने पांच प्रधान लिपिक और लिपिक को शो-कॉज किया है. इनमें वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक ऋषिकेश बारिक, चाकुलिया प्रखंड में पदस्थापित लिपिक सत्येंद्र महतो, घाटशिला एसडीओ […]
इनमें वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक ऋषिकेश बारिक, चाकुलिया प्रखंड में पदस्थापित लिपिक सत्येंद्र महतो, घाटशिला एसडीओ ऑफिस से सेवानिवृत्त लिपिक केदारनाथ महतो, मुसाबनी के प्रधान लिपिक हर प्रसाद सीट और पटमदा अंचल में वर्तमान में पदस्थापित प्रदीप अजय टोप्णो शामिल हैं. बताया जाता है कि कुछ लिपिक-प्रधान लिपिक ने शो कॉज का जवाब दे दिया है. उन्होंने बताया है कि उनके डुमरिया प्रखंड में पदस्थापन के दौरान भंडारपाल का प्रभार नहीं मिला था, इसलिए अनाज के बारे में उन्हें जानकारी नहीं मिली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




