आइआइटी मंडी में गोलीबारी, चार मरे, 10 से अधिक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2015 5:07 PM (IST)
विज्ञापन

मंडी : आइआइटी मंडी में गोली चलने से चार लोगों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और कथित रूप से ठेकेदार के लोगों ने पांच मजदूरों पर गोली चला दी . जिसमे चार लोगों की मौत हो गयी. […]
विज्ञापन
मंडी : आइआइटी मंडी में गोली चलने से चार लोगों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह मजदूर प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और कथित रूप से ठेकेदार के लोगों ने पांच मजदूरों पर गोली चला दी . जिसमे चार लोगों की मौत हो गयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार आइआइटी मंडी के उत्तरी परिसर में शिमला के एक ठेकेदार के श्रमिकों और एक श्रमिक संघ के सदस्यों के बीच आज हुए संघर्ष में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 10 से अधिक घायल हो गए.
आरोप लगाया गया है कि संघर्ष ठेकेदार के एक निजी सुरक्षाकर्मी की ओर से की गई गोलीबारी के बाद शुरू हुआ. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विवेक चंदेल ने तीन श्रमिकों की मौत की पुष्टि की जिनकी पहचान पंजाब के फतेहपुर निवासी हैरी, तेज सिंह और सिमरजीत के रुप में हुई है. यद्यपि सूत्रों ने मृतक संख्या चार बतायी है.
उन्होंने बताया कि घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है क्योंकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अभी भी मौके पर हैं. संघर्ष में आंदोलन कर रहे श्रमिक संघ के चार सदस्य और ठेकेदार के चार श्रमिक गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें मंडी स्थित एक अस्पताल भेजा गया है. सीटू के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने कहा, आइआइटी के उत्तरी परिसर में काम करा रहे ठेकेदार के साथ मजदूरी को लेकर श्रमिक संघ के नेताओं का कुछ विवाद था लेकिन ठेकेदार के निजी सुरक्षा कर्मी की गोलीबारी ने माहौल को खराब कर दिया जिससे संघर्ष हुआ.
श्रमिक संघ के सदस्य ठेकेदारों के श्रमिकों को आंदोलन में शामिल होने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई जिससे संघर्ष हो गया. सूत्रों ने बताया कि नाराज श्रमिक संघ के सदस्यों ने ठेकेदार के श्रमिकों पर हमला किया और उन्हें वहां से भगा दिया. दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया. यद्यपि यह पता नहीं चल पाया कि मौतें गिरने से हुई या हमले के दौरान चोट लगने से क्योंकि कुछ व्यक्ति खड्ड में गिर गए थे. श्रमिक संघ के सदस्यों ने कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उपद्रव किया और तीन वाहनों को आग लगा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




