तकनीक के क्षेत्र में मनवाया लोहा

Published at :25 Sep 2013 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
तकनीक के क्षेत्र में मनवाया लोहा

रुचि सांघवी उस कंप्यूटर इंजीनियर का नाम है, जिन्होंने फेसबुक को केवल आगे बढ़ते हुए नहीं देखा, बल्किउसमें महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी. पुणो की रहनेवाली रु चि फेसबुक से उस समय जुड़ीं, जब उन्हें कोई नहीं जानता था. 23 वर्षीय रुचि ने अपनी करियर की शुरुआत 2005 में फेसबुक के साथ की. वह शुरुआत के […]

विज्ञापन

रुचि सांघवी उस कंप्यूटर इंजीनियर का नाम है, जिन्होंने फेसबुक को केवल आगे बढ़ते हुए नहीं देखा, बल्किउसमें महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी. पुणो की रहनेवाली रु चि फेसबुक से उस समय जुड़ीं, जब उन्हें कोई नहीं जानता था. 23 वर्षीय रुचि ने अपनी करियर की शुरुआत 2005 में फेसबुक के साथ की. वह शुरुआत के दस इंजीनियर में अकेली लड़की थी. सिर्फ पांच साल के फेसबुक करियर में उन्होंने कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट बनते हुए देखा.

अलग करने की चाह
अपने पिता की कंपनी से न जुड़ कर रुचि खुद की अलग पहचान बनाना चाहती थी. अपने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अमेरिका जाकर कार्नेज मेलन यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. सिलिकन वैली कहे जानेवाले अमेरिकी आइटी सेक्टर में शानदार कामयाबी हासिल करनेवाली रु चि बताती हैं कि जब उन्होंने इंजीनियरिंग करने की सोची, तो उन्हें काफी विरोध ङोलना पड़ा. इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के 150 छात्रों की क्लास में रुचि समेत सिर्फ पांच लड़कियां थीं. उन्होंने अमेरिका जैसे देश में अपनी मेहनत के बल पर पुरु षों के अधिकार क्षेत्र में सेंध लगायी और कामयाबी भी हासिल की.

नयी शुरुआत
2010 में रु चि ने फेसबुक छोड़ कर अपना खुद का काम करने का फैसला किया. फेसबुक में लीड प्रोडक्ट मैनेजर के पद को छोड़ उन्होंने खुद की कंपनी ‘कोव’ शुरू की. फरवरी 2012 में कोव को ड्रॉपबॉक्स नामक कंप्यूटर डेटा शेयरिंग कंपनी ने खरीद लिया. रुचि इस कंपनी की उप-निदेशक हैं. उनका कहना है कि कई लोग सोचते हैं कि कोई भी लड़की बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स जैसी नहीं बन सकती, लेकिन वे गलत हैं.

महिलाएं इस क्षेत्र से जुड़ें
रुचि कहती हैं कि इंजीनियरिंग को लेकर लोगों की सोच बदली है और हाल के सालों में इस पेशे में काफी विविधता आयी है. अब यह कंपनी पहले जैसी नहीं रही. सिलिकन वैली में अब कंपनियां महिला और पुरुषों को एक जैसी सुविधाएं दे रही हैं ताकि वे काम और निजी जीवन के बीच आसानी से संतुलन कायम कर सकें . बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टियां, काम की लचीली शिफ्ट और दफ्तर में बच्चों की देखभाल की सुविधाएं खासी फायदेमंद हैं.

पसंद आयी तरकीब
फेसबुक संस्थापक जुकरबर्ग और उनके साथी यूजर को साइट पर इंगेज करने के लिए जब आइडिया ढ़ूंढ रहे थे, तभी रुचि ने उन्हें तरकीब सुझायी. उन्होंने कहा कि क्यों न हम एक न्यूज पेपर जैसा फीचर बनायें, जैसे न्यूजपेपर में हम लगातार पेज पलटते जाते हैं और एक कहानी से दूसरी कहानी पर पहुंच जाते हैं, ऐसा ही फीचर बनाना होगा, जिसमें यूजर लगातार उलझा रहे. मार्क को रुचि का यह आइडिया पसंद आ गया. रु चि और उनके साथियों ने 2006 में न्यूज फीड लांच किया, जिसने बाद के सालों में फेसबुक की किस्मत बदल दी. रुचि ने कहा कि मैंने अपने पापा से वादा किया था कि मैं 25 साल की उम्र में शादी कर लूंगी, क्योंकि भारत में लड़की की शादी की यही सही उम्र है और 50 साल में उसे दादी भी बन जाना होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola