चढ़ा पारा, उबले लोग, बिजली ने भी तड़पाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर : आसमान से बरसते आग और शहर में चलते गरम हवा के थपेड़े ने गरमी से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और गरम हवा की तल्खी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है. सुबह में 59 प्रतिशत व शाम में 74 प्रतिशत आद्र्रता होने के कारण फिलहाल गरम हवाओं […]
विज्ञापन
भागलपुर : आसमान से बरसते आग और शहर में चलते गरम हवा के थपेड़े ने गरमी से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती धूप और गरम हवा की तल्खी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है.
सुबह में 59 प्रतिशत व शाम में 74 प्रतिशत आद्र्रता होने के कारण फिलहाल गरम हवाओं ने लू का रूप इख्तियार नहीं किया है, लेकिन आने वाले दो से चार दिनों में लू चलने की आशंका जतायी जा रही है. 42 डिग्री से पार कर जा रहे तापमान से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.
गरमी इतनी ज्यादा कि सूरज की तपिश शाम तक बनी रहती है. आलम यह है कि मुख्य बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है और सूरज ढलने से पहले बाजार में रौनक नहीं आ पा रही है. बेरहम धूप में बिजली की समस्या से परेशानी असहनीय हो जाती है. दूसरी ओर संक्रामक रोगों ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है.
घर से बाहर निकलने वाले लोग गरमी से बचने के लिए गमछा, छाता व टोपी के साथ निकल रहे हैं, बावजूद इसके गरमी से हालत खराब है. हालांकि इन दिनों मौसमी फलों के अलावा कोल्ड ड्रिंक, लस्सी व आइसक्रीम की बिक्री बढ़ गयी है. मौसम पूर्वानुमान में तापमान और बढ़ने की आशंका जतायी गयी है.गरम हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के 42.5 डिग्री की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान 42.8 रहा. शनिवार का तापमान न्यूनतम 29 व अधिकतम 44 डिग्री रहने का अनुमान है. अभी पारा और चढ़ने के और पिछले कुछ वर्षो के रिकॉर्ड टूटने की भी संभावना जतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




