जीआइएस आधारित ई-राहत कॉल सेंटर की स्थापना

Published at :07 May 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
जीआइएस आधारित ई-राहत कॉल सेंटर की स्थापना

1967 नंबर पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं शिकायत वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने जीआइएस (जियोग्राफिकल इन्फॉरमेशन साइंस) पर आधारित ई-राहत कॉल सेंटर की स्थापना की है. यह सेंटर आउटसोर्सिंग के जरिये कार्य करेगी. इसके लिए सरकार की ओर से आम जनों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए 1967 नंबर उपलब्ध कराया गया […]

विज्ञापन

1967 नंबर पर कॉल कर दर्ज करा सकते हैं शिकायत वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड सरकार ने जीआइएस (जियोग्राफिकल इन्फॉरमेशन साइंस) पर आधारित ई-राहत कॉल सेंटर की स्थापना की है. यह सेंटर आउटसोर्सिंग के जरिये कार्य करेगी. इसके लिए सरकार की ओर से आम जनों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए 1967 नंबर उपलब्ध कराया गया है. ई-राहत कॉल सेंटर सातों दिन, 24 घंटे कार्य करेगा. तीन-तीन शिफ्ट में पांच-पांच लोग काल सेंटर में काम करेंगे. कोलकाता की स्टेसालिट लिमिटेड का चयन सरकार ने कॉल सेंटर में आधारभूत संरचना विकसित करने और मैनपावर विकसित करने के लिए किया है. सरकार 192.80 रुपये प्रति घंटे प्रति व्यक्ति की दर से चयनित कंपनी को भुगतान करेगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परियोजना के क्रियान्वयन और विभागों के बीच सहयोग और समन्वय स्थापित करने के लिए एक कमेटी भी गठित की गयी है. समिति योजना को बेहतर तरीके से चलाने के लिए नीति तय करेगी. सरकार की ओर से 2011-12 में ई-राहत की स्थापना करने का निर्णय लिया गया था. पर तकनीकी कारणों से काल सेंटर शुरू नहीं किया जा सका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola