जनता दरबार में निबटाये गये भू-विवाद के मामले

Published at :11 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में निबटाये गये भू-विवाद के मामले

फोटो संख्या-45 कैप्सन-जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद समस्याओं के निदान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में समेली, कुरसेला प्रखंड के भूमि विवाद से जुड़े समस्याओं को लोगों द्वारा प्रस्तुत किया गया. विवादों पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गयी. दावेदारी अधिक के […]

विज्ञापन

फोटो संख्या-45 कैप्सन-जनता दरबार में उपस्थित पदाधिकारी प्रतिनिधि, कुरसेलाथाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद समस्याओं के निदान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में समेली, कुरसेला प्रखंड के भूमि विवाद से जुड़े समस्याओं को लोगों द्वारा प्रस्तुत किया गया. विवादों पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गयी. दावेदारी अधिक के कागजातों पर गौर कर दो पक्षों की सहमति पर निर्णय दिया गया. आयोजित जतना दरबार में प्रस्तुत दस मामलों में चार का निष्पादन किया गया. बांकी के छह मामले में आगामी जनता दरबार में निर्णय देने की बातें कही गयी. जरलाही दियारा के भू विवाद पर जमीन का पैमाइश कर अधिकार के आवश्यक कागजातों पर मालिकाना हक का फैसला देने की बातें कही गयी. प्रस्तुत भूमि विवाद मामलों में विचाराधीन रहे मामलों में आवेदकों से आगामी जनता दरबार में आवश्यक जमीन दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार का अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अनोज कुमार ने किया. मौके पर सीओ कुरसेला शंकर लाल विश्वास, समेली सीओ प्रभाष कुमार लाल, सीआइ अशोक मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola